फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Medical in-charge on leave, patient with the help of ward boy

छुट्टी पर चिकित्सा प्रभारी, वार्ड ब्वॉय के सहारे मरीज

Thu, 21 Jul 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Medical in-charge on leave, patient with the help of ward boy
दोघट। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुलसम के चिकित्सा प्रभारी छुट्टी पर हैं और फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वॉय का तबादला हो गया है। केंद्र पर मात्र एक वार्ड ब्वॉय ही मरीजों को दवाइयां दे रहा है। जिस कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अस्पताल में चिकित्सक की व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन

गांव के प्रधान के पति रामपाल, योगेंद्र सिंह, विकास, पवन, सतेंद्र, संजीव, हरेंद्र आदि ने बताया कि केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाएं ठप हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वॉय का तबादला होने के कारण बिनौली सीएचसी से एक वार्ड ब्वॉय तैनात किया गया है। चिकित्सक न होने के कारण तीन दिन से केंद्र पर इलाज के लिए आ रहे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल ने बताया कि फिलहाल बिनौली से एक वार्ड ब्वॉय को केंद्र पर तैनात किया है। जल्द ही पीएचसी पर व्यवस्थाओं को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed