फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Measuring tax Revenue Department handed over land to Gram Panchayat

पैमाइश कर राजस्व विभाग ने ग्राम पंचायत के सुपुर्द की भूमि

Fri, 13 Mar 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Measuring tax Revenue Department handed over land to Gram Panchayat
दोघट (बागपत)। अपर मुख्य सचिव गृह लखनऊ के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने बामनौली गांव में ग्राम समाज की भूमि की पैमाइश की। इसके बाद भूमि को ग्राम पंचायत के सुपुर्द किया। ग्रामीण इस भूमि पर खेल मैदान बनाने की मांग कर रहे है।
विज्ञापन

बामनौली गांव में करीब तीन बीघा ग्राम पंचायत की जमीन पर गांव के ही छह लोग अपना हक जताते आ रहे थे। इसकी शिकायत गांव निवासी अरविंद कुमार ने अपर मुख्य सचिव गृह लखनऊ अवनीश कुमार अवस्थी से की थी। इस पर एसीओ चकबंदी कुंवर मोहम्मद अब्दुल्ला, चकबंदी कानूनगो मुकेश शर्मा, कानूनगो कल्लू सिंह, लेखपाल कंवरपाल, राजेंद्र जैन, एसआई अरविंद चौहान, जगदीश सिंह पुलिस टीम के साथ बृहस्पतिवार को जमीन की पैमाइश कराने पहुंचे। बताया कि यह जमीन दो वर्ष से खाली पड़ी थी। इस पर गांव के कुछ लोग अपना दावा जता रहे थे। जबकि कुछ लोग इस जमीन पर खेल मैदान की मांग कर रहे थे। टीम ने जमीन की पैमाइश कर ग्राम पंचायत को सौंप दी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सख्त हिदायत दी कि जो भी इस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ की कार्रवाई कराई जाएगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान वीरेश तोमर, नरेश डायरेक्टर, अरविंद कुमार, सुभाष, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed