{"_id":"64b59853e9e5e2397e09f637","slug":"married-woman-killed-for-not-meeting-dowry-demand-baghpat-news-c-28-1-bag1001-3294-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या
Tue, 18 Jul 2023 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
रहतना गांव निवासी मृतक विवाहिता महिला सपना का फाइल फोटो
दोघट (बागपत) । रहतना गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, और ससुर समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव मायके वाले लेकर चले गए।
मेरठ जनपद के गांव भामौरी निवासी सुंदर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी सपना की शादी चार वर्ष पहले रहतना गांव के सोनू के साथ हुई थी। अब ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये और कार देने की मांग कर रहे थे। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर फांसी लगाकर उसकी बेटी की हत्या कर दी गई। थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतका के पति सोनू, ससुर ब्रह्मपाल, सास अनिता, देवर अनुज व मोनू के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।