फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Many BJP workers sent resignations in protest against the harassment

उत्पीड़न के विरोध में कई ने भेजे इस्तीफे

Tue, 27 Jul 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Many BJP workers sent resignations in protest against the harassment
रंछाड प्रकरण और खेकड़ा मे पुलिस कर्मियो की अभद्रता के विरोध मे खेकड़ा के सीताराम मन्दिर मे आयोजि? - फोटो : KAHKRA
पार्टी कार्यकर्ताओं और फल विक्रेता में हुई मारपीट के मामले में हुई बैठक
विज्ञापन

पार्टी सांसद और विधायकों पर सहयोग न करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। नगर के राम मंदिर में भाजपा और स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बिनौली के गांव रंछाड के संघ कार्यकर्ता के आत्म हत्या और सोमवार को खेकड़ा के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की अभद्रता के विरोध में खेकड़ा क्षेत्र के भाजपा और संघ कार्यकर्ताआें में रोष है। मंगलवार को उन्होंने पार्टी सांसद और विधायकों पर कार्यकर्ताओं का सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए अपने पदों से इस्तीफे दे दिए।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रंछाड निवासी अक्षय कुमार संघ का सक्रिय कार्यकर्ता था। उसकी आत्महत्या पर पार्टी के सांसद और विधायकों की चुप्पी हैरान करने वाली है। उन्होंने बताया कि सोमवार को खेकड़ा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने अभद्रता की। एक भाजपा कार्यकर्ता और एक फल विक्रेता के साथ कहासुनी और मारपीट हो गई थी। आरोप है कि पुलिस ने पार्टी कार्यकर्ताआें की बात तक नहीं सुनीं। फल विक्रेता का ही पक्ष लिया। कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो उन पर लाठियां तानी गई। आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं का यह शोषण सांसद और विधायकों की शह पर हो रहा है। यह पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का साथ देने के बजाय पुलिस से उनका उत्पीड़न कराने में जुटे है। बैठक में सभी ने सामूहिक रूप से अपने पदों से इस्तीफा देने की भी घोषणा की। इसके बाद खेकड़ा नगर मंडल अध्यक्ष संदीप प्रजापति, मंडल मंत्री सन्नी गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष हर्ष भारद्वाज, अंकुश जैन, नितिन सिंघल, रॉकी शर्मा, कविता देवी, आईटी सेल जिला संयोजक शिवा यादव आदि पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे जिलाध्यक्ष को भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed