फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   man threatened a girl to acid attack for being called himself brother in Baghpat

UP: भैया थोड़ा दूर खड़े रहकर बात करो.., किशोरी के ऐसा कहते ही भड़का युवक, चेहरे पर तेजाब डालने की दी धमकी

Sat, 05 Nov 2022 01:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 05 Nov 2022 01:02 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक किशोरी को युवक को भैया कहना महंगा पड़ गया। युवक ने भैया कहने पर किशोरी के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
man threatened a girl to acid attack for being called himself brother in Baghpat
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में शहर की एक कॉलोनी में शुक्रवार रात भैया कहने पर किशोरी के चेहरे पर युवक ने तेजाब डालने की धमकी दे दी। जिसके बाद किशोरी को अपने साथ खींचकर ले जाने लगा। पीड़िता ने कोतवाली पर शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली किशोरी ने बताया कि शुक्रवार रात वह पड़ोस में अपनी बुआ के घर गई थी। तभी शराब के नशे में धुत एक युवक वहां आ गया। शराब की बदबू आने पर उसने युवक को भैया कहकर दूर खड़े होने के लिए कहा तो युवक ने किशोरी को धमकाते हुए दोबारा भैया न कहने की हिदायत दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Saharanpur: मां की गोद से बच्चा छीनकर कार में सवार होकर भागा युवक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि युवक किशोरी से प्यार करने की बात कहने लगा। किशोरी के विरोध करने पर युवक ने उसके चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दे दी और उसे खींच कर अपने साथ ले जाने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर वहां हंगामा हो गया। पीड़िता ने कोतवाली पर तहरीर देकर धमकी देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed