फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mamata government's effigy burnt in protest against atrocities on Hindus

Baghpat News: हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में ममता सरकार का पुतला जलाया

Sun, 20 Apr 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 20 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Mamata government's effigy burnt in protest against atrocities on Hindus
बड़ौत के दिल्ली बस स्टैंड पर पु​तला जलाते ​हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। संवाद
बड़ौत। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दिल्ली बस स्टैंड चौपले पर ममता सरकार का पुतला जलाया। इसके बाद तहसील में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर वहां पर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता नगर के पंचमुखी मंदिर में एकत्र हुए। यहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए दिल्ली बस स्टैंड चौपले पर पहुंचे। जहां पर ममता सरकार का पुतला जलाया। इसके बाद तहसील में पहुंचकर नारेबाजी की गई। विश्व हिंदू परिषद के नितिन गोस्वामी ने कहा कि घटनाओं की सीबीआई जांच कराई जाए।
विज्ञापन

इनके अलावा घटनाओं के दोषियों पर कार्रवाई कर वहां पर राष्ट्रपति शासन तत्काल लागू किया जाए। मांगें स्वीकार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर संजय सैन, विपिन तोमर, सहदेव सिंह, मनोज बालियान, संदीप, सागर, बाली भगत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हिंदुओं पर हो रहे जानलेवा हमले के विरोध में पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मनीष कुमार यादव को सौंपकर कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती करने की मांग की। इस मौके पर राजीव, अंकुर, मोहित राणा, अभिषेक, बोबी, अरविंद तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed