फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Malaria strikes after rain, two patients found

Baghpat News: बारिश के बाद मलेरिया की दस्तक, दो मरीज मिले

Fri, 20 Sep 2024 03:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Malaria strikes after rain, two patients found
-अधीक्षकों को जांच बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने के दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बारिश के बाद जिले में मलेरिया ने दस्तक दे दी है। यहां मलेरिया के दो नए मरीज मिले हैं। अब जिले में मलेरिया के पांच मरीज हो गए हैं। चिकित्सक लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। वहीं सीएमओ ने अस्पताल में आने वाले बुखार के मरीजों की जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
मौसम में हो रहे बदलाव से लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। वहीं बारिश के बाद मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। अब जिले में मलेरिया के दो नए मरीज मिले हैं। इनमें एक मरीज बड़ौत की पट्टी चौधरान और एक मरीज खेकड़ा में मिला है। दो नए मरीज मिलने पर जिले में मलेरिया के मरीजों की संख्या पांच हो गई है, जबकि जिले में डेंगू के दो मरीज हैं।
विज्ञापन

---
बुखार के मरीजों की जांच करने के निर्देश
जिला मलेरिया अधिकारी सावित्री ने बताया कि बारिश के बाद लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। सीएमओ स्तर से सीएचसी अधीक्षकों को अस्पताल में आने वाले बुखार के मरीजों की मलेरिया और डेंगू की जांच करने के साथ ही लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मलेरिया के लक्षण
-ठंड लगना, बुखार और पसीना आना हैं
-पेट और मांसपेशी में दर्द होना
-रात में पसीना, उल्टी, दस्त, या मतली होना
-दिल की धड़कन तेज होना, सिरदर्द
-थकान और सीने में दर्द के साथ सांस की समस्या होना
-मसूड़ों या नाक से खून आना
-मूत्र, मल या उल्टी में रक्त आना
-चिड़चिड़ापन या बेचैनी होना
---
मलेरिया से बचाव
-मच्छरदानी कर प्रयोग करें
-पानी, नारियल पानी, शिकंजी और तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें
-बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे एवं मांसपेशियों में दर्द होने पर चिकित्सक की सलाह लें
-स्वच्छता का ध्यान रखें, घर के आस-पास पानी इकट्ठा न होने दें
-नालियों में कैरोसीन का छिड़काव करें और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें
---
वर्जन - जिले में मलेरिया के दो नए मरीज मिले हैं। अब जिले में मलेरिया के पांच मरीज हो गए हैं। चिकित्सकों को अस्पताल में जांच बढ़ाने और लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागरुक करने के निर्देश दिए हैं। - डॉ़ तीरथ लाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed