{"_id":"6328ae44c6951137c069e4ab","slug":"main-accused-in-custody-huge-amount-of-explosives-recovered-kahkra-news-mrt605994763","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य आरोपी हिरासत में, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य आरोपी हिरासत में, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम घिटौरा में हुए पटाखा विस्फोट मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही मौके से बड़ी मात्रा में पोटाश और विस्फोटक भी बरामद किया है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
क्षेत्र के ग्राम घिटौरा में रविवार सुबह एक मकान में पटाखे बनाते समय विस्फोट हुआ था। जिसमें पांच लोग भी झुलस गए थे। पटाखा विस्फोट मामले में ग्राम रटौल पुलिस चौकी प्रभारी वृक्षपाल यादव ने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज की है, जिसमें दो लोग नामजद और तीन अज्ञात दर्शाए गए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी मकान मालिक दिनेश को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने मौके से करीब 80 किग्रा पोटाश और करीब सात किग्रा विस्फोटक बारूद बरामद किया है। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि गाजियाबाद जनपद के कस्बा पसौंडा के रहने वाले ओमपाल सिंह ने मकान मालिक दिनेश के साथ मिलकर दीपावली पर्व के लिए पटाखे बनाकर लाखों का मुनाफा कमाने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
उन्होंने पोटाश और विस्फोटक बारूद से ग्राम घिटौरा स्थित दिनेश के मकान में पटाखे बनवाने शुरू किए थे। रविवार सुबह पटाखे बनाते समय वहा पर विस्फोट हो गया। मकान मालिक दिनेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शेष आरोपियों को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।