फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mahamastakabhishek of Lord Shri was done

Baghpat News: भगवान श्री का महामस्तिकाभिषेक किया

Mon, 03 Jun 2024 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Mahamastakabhishek of Lord Shri was done
-बरनावा के श्रीचंद्र प्रभु मंदिर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
बिनौली। अतिशय क्षेत्र बरनावा की तपोभूमि श्रीचंद्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में रविवार को भगवान चंद्र प्रभु का मासिक महामस्तिकाभिषेक श्रद्धाभाव से किया गया।

प्रातःकाल भगवान चंद्रप्रभु विधान में पंडित अंशुल जैन शास्त्री के निर्देशन में सर्वप्रथम प्रमोद जैन, आशीष जैन ने भगवान के महाभिषेक का पुण्यार्जन किया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं ने भगवान का महाभिषेक किया। महाभिषेक के उपरांत चमत्कारी दिव्य शांतिमंत्रों के साथ भगवान के मस्तक पर विश्वशांति की कामना के साथ भगवान के दाहिने ओर से शांतिधारा प्रमोद जैन व बायीं ओर से शांतिधारा दीपक जैन मधुर जैन बड़ौत ने की। अनिल जैन ने भगवान का मार्जन किया। मार्जन के उपरांत श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान श्री को श्रीफल समर्पित कर भगवान की भक्ति की। सुरेश जैन दिल्ली ने प्रथम आरती की। इस दौरान पंडित ने कहा कि मानव जीवन में अभिषेक पूजन का बड़ा महत्व है। मनुष्य को जीवन में भगवान का मस्तिकाभिषेक करना चाहिए। अध्यक्ष जीवंधर जैन, महामंत्री पंकज जैन, पवन जैन, भागचंद जैन, संदीप जैन, हंस जैन, अशोक जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed