{"_id":"685eeb88ac6f64179b09d5e4","slug":"mafia-anuj-barkha-gyanendra-dhaka-and-three-other-notorious-criminals-sent-to-purvanchal-jail-baghpat-news-c-28-1-bag1001-133888-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: माफिया अनुज बरखा, ज्ञानेंद्र ढाका समेत तीन कुख्यात पूर्वांचल की जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: माफिया अनुज बरखा, ज्ञानेंद्र ढाका समेत तीन कुख्यात पूर्वांचल की जेल भेजे
Sat, 28 Jun 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
बागपत। हत्या समेत अन्य घटनाओं को अंजाम देने के मामले में जेल में बंद जिले के प्रदेश स्तरीय माफिया अनुज बरखा, कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका और प्रवेंद्र को पूर्वांचल की जेल में शिफ्ट कर दिया गया। इसके अलावा अन्य बदमाशों को भी चिन्हित किया जाएगा।
जिला जेल में प्रदेश स्तरीय माफिया अनुज बरखा, कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका, प्रवेंद्र समेत कई कुख्यात बदमाश बंद हैं, जिनके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला करने समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। ये बदमाश जेल में रहकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिला सकते हैं।
इसको लेकर अफसरों ने बदमाशों को दूसरी जेल में शिफ्ट करने की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी। शासन के संयुक्त सचिव की अनुमति मिलने के बाद जेल प्रशासन ने तीनों बदमाशों को पूर्वांचल की जेल में शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन
इस मामले एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि जेल में बंद माफिया अनुज बरखा को महाराजगंज, ज्ञानेंद्र ढाका को ललितपुर और प्रवेंद्र को आजमगढ़ जेल में शिफ्ट किया गया।