फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Machine software blew up, blood test started at ten o'clock in the district hospital

मशीन का सॉफ्टवेयर उड़ा, दस बजे शुरू हुई जिला अस्पताल में खून की जांच

Wed, 01 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Machine software blew up, blood test started at ten o'clock in the district hospital
बागपत जिला अस्पताल स्थित लैब में जांच करवाने के लिए लगी मरीजों की भीड़ - फोटो : BAGHPAT
लखनऊ से मशीन में ऑनलाइन सॉफ्टवेयर अपडेट करने के बाद ही शुरू हुई जांच
विज्ञापन

जांच कराने के लिए आए मरीजों को उठानी पड़ी परेशानी, दो घंटे तक करना पड़ा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेहतर नहीं हो पा रही है। मंगलवार को खून की जांच की मशीन का साफ्टवेयर उड़ गया। लखनऊ से मशीन में ऑनलाइन सॉफ्टवेयर अपडेट करने के बाद दस बजे के बाद जांच शुरू हो पाई। इससे मरीजों को दो घंट तक इंतजार करना पड़ा।
लैब प्रभारी केएल भारती ने बताया कि मंगलवार को खून की जांच का सॉफ्टवेयर उड़ गया था। इससे खून की जांच बंद हो गई थी। इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। बाद में लखनऊ स्तर से इंजीनियर्स ने मशीन में ऑनलाइन सॉफ्टवेयर इंस्टाल किया। मशीन खराब होने के कारण मंगलवार को सुबह दस बजे के बाद खून की जांच शुरू हो पाई। इससे मरीजों को दो घंटों तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

मशीन खराब होने लोगों को काटने पड़े लैब के चक्कर
- जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए आया था। यहां पहुंचने पर पता चला की मशीन खराब है। जिला अस्पताल में आए दिन खून की जांच की मशीन खराब रहने के कारण मरीजों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। - भरत, बड़ौत रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में खून की जांच कराने आई थी, लैब में तैनात कर्मचारियों ने बताया कि अभी मशीन खराब है। मशीन ठीक होने पर जांच के लिए बोला गया था। खून की जांच कराने के लिए दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। - शकुंतला, निवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed