{"_id":"6144d7b38ebc3ed78d5e2874","slug":"lord-krishna-s-rath-yatra-taken-out-with-pomp-baghpat-news-mrt556570711","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान श्रीकृष्ण की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान श्रीकृष्ण की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली
विज्ञापन
विधायक योगेश धामा ने किया शुभारंभ, विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर के श्री राधा दामोदर चंद जी महाराज मंदिर ठाकुरद्वारा से शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई।
इसका शुभारंभ विधायक योगेश धामा ने आरती करके किया। इसके बाद रथयात्रा को रवाना किया गया। यात्रा यमुना बाजार, पक्काघाट मंदिर, कोर्ट रोड, बड़ा बाजार से होते हुए ठाकुर द्वारा मंदिर पर संपन्न हुई। यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया और श्रद्धालु रथ को लेकर चलने के लिए उत्साहित दिखे। इसके बाद मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। यात्रा के बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद लेकर धर्मलाभ कमाया। इस मौके पर अध्यक्ष राजीव गुप्ता, कपिल गुप्ता, आनंद गुप्ता, सुभाष, विनोद, ब्रजमोहन, प्रवीण, संदीप गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अमित अग्रवाल, मनीष गर्ग, दीपक गुप्ता, सचिन, राकेश मोहन गर्ग आदि मौजूद रहे।