फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Long jam due to elevated road construction work, drivers remained worried

Baghpat News: एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य के चलते लगा लंबा जाम, वाहन चालक रहे परेशान

Wed, 05 Apr 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 05 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Long jam due to elevated road construction work, drivers remained worried
दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन
खेकड़ा। एलिवेटेड रोड के निर्माण में लगी मशीनों के कारण पाठशाला बस स्टैंड के पास घंटों तक जाम जैसी स्थिति बनी रही। जाम में फंसने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पडा।
विज्ञापन

खेकड़ा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से दिल्ली अक्षरधाम मंदिर तक एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। बुधवार की दोपहर एक बड़ी मशीन के कार्य में लगी होने के कारण दिल्ली-सहारनपुर हाईवे मार्ग पर पाठशाला बस स्टैंड से हसनपुर मसूरी गांव तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसने से काफी देर तक वाहनों में सवार यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान मरीज को लेकर दिल्ली अस्पताल में जा रही एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। पता लगने पर पहुंची पुलिस ने कर जाम खुलवाया। निर्माता सीगल कंपनी के जीएम माजिद अब्बास खान का कहना है कि नवंबर 2023 तक मार्ग का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। वाहनों का आवागमन सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक मार्शल लगाए गए है। निर्माण के चलते अभी वाहन चालकों को कुछ परेशानी हो रही है। यह मार्ग बनने से दिल्ली से देहरादून का सफर करीब ढाई घंटे में तय हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed