फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lock hanging in two schools, department in search of teachers without salary

Baghpat News: दो स्कूलों में लटका ताला, बिना वेतन वाले शिक्षकों की तलाश में विभाग

Fri, 14 Apr 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 14 Apr 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Lock hanging in two schools, department in search of teachers without salary
बागपत। शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने से समाज कल्याण विभाग के चार प्राइमरी विद्यालयों में से दो विद्यालयों पर ताला लटक गया है। विभाग की ओर से इनमें पढ़ने वाले छात्रों का पंजीकरण परिषदीय विद्यालयों में कराया गया है। विभाग की ओर से स्कूल शुरू करने के लिए बिना वेतन के शिक्षकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में समाज कल्याण विभाग की ओर से चार विद्यालयों का संचालन किया जा रहा था। इन विद्यालयों का संचालन प्रबंध समिति करती है, जबकि शिक्षकों की तैनाती समाज कल्याण विभाग की ओर से की जाती है। विभाग के किरठल गांव के श्री रविदास प्राइमरी पाठशाला में तैनात शिक्षक वर्ष 2019 में सेवानिवृत्त हो गए थे, इसके बाद वहां किसी भी शिक्षक की नियुक्ति नहीं की गई। उधर छपरौली के जगजीवन राम वैदिक प्राइमरी पाठशाला में तैनात शिक्षक 2020 में सेवानिवृत्त हो गए थे। जहां पंजीकृत छात्र-छात्राओं को शिक्षा देने के लिए बड़ौत के रविदास वैदिक पाठशाला में तैनात शिक्षक को नए शिक्षक की तैनाती होने तक संबद्ध कर दिया था। शासन ने समाज कल्याण विभाग में शिक्षकों की तैनाती पर रोक लगा दी। शिक्षकों की कमी के कारण दोनों विद्यालयों पर ताला लटक गया है। अब विभाग की ओर से दोनों विद्यालयों को शुरू कराने के लिए गैर वैतनिक शिक्षकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शासन ने स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती पर रोक लगा रखी है। शिक्षकों की कमी के कारण किरठल और छपरौली के स्कूल बंद हो गए है। शिक्षकों की तैनाती नहीं होने के कारण वहां पढ़ने वाले बच्चों का पंजीकरण बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में कराया जा रहा है। विभाग की ओर से बिना वेतन लिए बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक की तलाश की जा रही है। - रचना शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed