{"_id":"60eb305b8ebc3ecadc76557e","slug":"location-of-tb-patients-will-be-found-on-the-app-baghpat-news-mrt5467915125","type":"story","status":"publish","title_hn":"एप पर मिलेगी टीबी के मरीजों की लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एप पर मिलेगी टीबी के मरीजों की लोकेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग ने सात हजार मरीजों की जियो टैंगिग कर उनका डाटा ‘टीबी आरोग्य साथी’ एप पर अपडेट किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। टीबी की मरीजों की पूरी जानकारी अब ‘टीबी आरोग्य साथी’ एप पर भी मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में सर्वे चलाकर एक जनवरी 2019 से जून 2021 तक मिले मरीजों की जियो टैंगिग कराई है। मरीजों का डाटा अपडेट करने के लिए 20 टीमों को सर्वे पर लगाया गया था। टीम ने सात हजार मरीजों की जियो टैंगिग कर उनका डाटा एप पर अपडेट किया है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि टीबी के मरीजों की स्थिति, उनका उपचार और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी जुटाने के लिए विभाग की ओर से जियो टैंगिग कराई गई। इसके लिए 20 टीमें लगाई गई थी। टीमों ने एक जनवरी 2019 से जून 2021 तक मिलें सात हजार टीबी के मरीजों की जियो टैगिंग कर उनका डाटा एप पर अपडेट किया है। जियो टैगिंग से पता चल जाएगा कि किस क्षेत्र या गांव में टीबी रोगियों की सघनता ज्यादा है। इसके आधार पर उस क्षेत्र को विशेष फोकस किया जा सकेगा। एप के माध्यम से मरीज का पूरा ब्योरा देखा जा सकता है कि उसमें टीबी की पुष्टि कब हुई और उसका कब तक उपचार चला। इसके अलावा फील्ड में कितना काम किया गया और कितना खर्च हुआ। फिलहाल जिले में 1200 टीबी के एक्टिव मरीज है। मरीजों को विभाग की ओर से निशुल्क उपचार और पोषण के लिए प्रति मरीज पांच सौ रुपये महीना दिया जा रहा है।
इस तरह से एप का करें प्रयोग
‘टीबी आरोग्य साथी’ एप एंड्रायड और आईओएस दोनो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। मोबाइल फोन के प्ले स्टोर या एप स्टोर में जाकर टीबी आरोग्य साथी इंस्टॉल करने के बाद एप को ओपन करें। इसके बाद रजिस्टर नाउ पर क्लिक करें। एप लोकेशन, ब्लूटूथ समेत कुछ परमिशन के लिए कहेगा, सभी को एलाऊ कर दीजिए। अपना मोबाइल नंबर दर्ज कीजिए, नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे दर्ज कर वेरिफिकेशन कीजिए। अब अपना नाम, उम्र, प्रोफेशन भरना होगा। इसके बाद एप मोबाइल फोन पर एक्टिवेट हो जाएगा।
विज्ञापन
एप से मिलेंगी यह जानकारियां
- टीबी संबंधी सवाल पूछ सकते हैं।
- लक्षणों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- टीबी रोग के प्रभाव के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
- टीबी मरीजों के लिए सही पोषण के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
- टीबी मरीज अपना ट्रीटमेंट ट्रैक कर सकते हैं।
- अपने खाते में आने वाली राशि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।