फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Liked Lakshmi-Ganesh idol and water-lit diyas

लोगों को पसंद आ रही लक्ष्मी- गणेश प्रतिमा और पानी से जलने वाले दीये

Sun, 23 Oct 2022 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Liked Lakshmi-Ganesh idol and water-lit diyas
बागपत के स्यादवाद कालेज में लगे दीपावली मेले में खरीदारी करते हुए - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। दीपावली के त्योहार पर बाजारों में नए-नए आइटम और मूर्तियां लोगों को खूब पसंद आ रही है। बाजार में पानी डालने पर जलने वाले दीये की डिमांड बढ़ रही है। बाजार में रंग-बिरंगी फूल और लाइटों की लड़ियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। शनिवार को बाजारों में सुबह से ही खरीदारी के लिए सुबह से देर रात तक लोगों की भीड़ लगी रही।
बागपत के अलावा बड़ौत, खेकड़ा, अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय, बिनौली और छपरौली में दीपावली के त्योहार पर बाजार सज गए है। त्योहार पर बाजार गुलजार हो गए है। बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। दुकानों पर दिन भर लोगों की भीड़ लगी रही। बाजारों में दुकानदारों ने दुकानें सजा दी है। माता लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति, दीये, सजावट के सामान, बर्तनों की दुकानों के अलावा कपड़ों की दुकानों पर शनिवार लोगों की भीड़ लगी रही। बाजारों में भीड़ बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे खिल गए हैं। त्योहार पर खूब कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है। बागपत के गांधी बाजार, शौकत मार्केट, यमुना रोड बाजार, सर्राफा बाजार, पांडव रोड बाजार और बड़ौत में गांधी रोड, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, ठाकुरद्वारा, बावली रोड, घटटा बाजारो में जगह- जगह, दुकानें सज गई है। बाजारों में लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा बेचने वाले दुकानदारों ने स्टाल लगाए है। शनिवार को बाजार में लोगों ने बर्तन, कपड़े, सजावट का सामान खरीदा।
विज्ञापन

लोगों को खूब भा रही फुलवारी वाली लड़ियां
बाजारों में सजावट की दुकानों पर लोगों को सबसे अधिक फुलवारी वाली लड़ियां भा रही है। दुकानदारों ने त्योहार पर घरों की सजावट का सामान कलकत्ता, राजस्थान, उड़ीसा से मंगवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
- बड़ौत के दुकानदार दीपक जैन ने बताया कि इस बार बाजार में भीड़ बढ़ रही है। भीड़ अधिक होने के कारण इस बार व्यापार अधिक होने की संभावना है। इस बार अच्छा व्यापार होगा
- दुकानदार संजीव का कहना है कि दीपावली के त्योहार पर राजस्थान व कलकत्ता से मिट्टी की मूर्तिया लोगों को काफी पसंद आ रही है। त्योहार पर बाजार में काफी भीड़ है। इस बार अच्छा कारोबार होगा।
-बागपत के दुकानदार प्रदीप चौहान का कहना है कि बाजार में आए पानी से जलने वाले दीये की डिमांड बढ़ी है। लोगों को पानी डालने पर जलने वाले दीये पसंद आ रहे है।

-बागपत के यमुना बाजार में दुकानदार शंशाक शर्मा का कहना है कि लोगों को घरों की सजावट के लिए रंग-बिरंगी झालर, लाईट और लड़ी काफी पसंद आ रही है। इस बार अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed