{"_id":"6324c5b4f9a65e394a71a200","slug":"leopard-took-away-two-dogs-in-the-forest-of-sarora-baghpat-news-mrt6055752147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरोरा के जंगल में दो कुत्तों को उठाकर ले गया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरोरा के जंगल में दो कुत्तों को उठाकर ले गया तेंदुआ
विज्ञापन

बागपत, दोघट। सरोरा गांव के जंगल में फसल की रखवाली कर रहे किसान के दो पालतू कुत्तों को तेंदुआ उठाकर ले गया। जिनके अवशेष एक खेत में पड़े मिले। किसानों ने वन विभाग की टीम को सूचना देकर तेंदुओं को पकड़वाने की मांग की।
किसान सूरजपाल ने बताया कि उनके खेतों में खड़ी फसल को बंदर, गोवंश व जानवर नुकसान पहुंचाते रहते हैं। खेत में फसल की रखवाली के लिए उसने दो कुत्ते पाल रखे हैं। बताया कि शुक्रवार को वह अपने परिवार के साथ खेत में काम कर रहा था। तभी कुत्ते भौंकते हुए ईख के खेत घुस गए। जहां दूसरे जानवर होने की आवाज सुनकर वे दौड़कर वहां पहुंचे तो कुत्ते नहीं मिले। खेत में तेंदुए के पंजों के निशान देखकर परिवार वाले भयभीत हो गए।
उन्होंने बताया कि काफी देर तक तलाश करने के बाद कुत्तों के अवशेष एक खेत में पड़े मिले। जिसका पता लगने पर खेतों में काम कर रहे किसान लौट गए। किसानों ने बताया कि कई दिन पहले दो तेंदुए देखे गए थे, लेकिन अभी तक नहीं पकड़े गए। इस मामले में बड़ौत के वन क्षेत्राधिकारी रविकांत चौधरी का कहना है कि टीम को मौके पर भेजा गया है, जल्द ही तेंदुओं को पकड़वाया जाएगा।