{"_id":"65083a42f35bd7552007e528","slug":"leopard-seen-near-cowshed-of-dagarpur-tigri-panic-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-5324-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: डगरपुर तिगरी की गोशाला के पास दिखा तेंदुआ, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: डगरपुर तिगरी की गोशाला के पास दिखा तेंदुआ, दहशत
विज्ञापन
-गो सेवकों ने तेंदुए की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की
फोटो 10
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। डगरपुर तिगरी गांव के जंगल में बनी गोशाला के पास रविवार को तेंदुआ देखा जाने से दहशत का माहौल है। इसकी वीडियो बनाकर गोसेवकों ने सोशल मीडिया पर वायरल की, जिसमें तेंदुआ होने का दावा किया जा रहा है।
डगरपुर तिगरी की गोशाला में काम करने वाले गोसेवक गौरव ने बताया कि रविवार को वह गोशाला में काम कर रहा था, तभी गोशाला के पास एक खाली खेत में तेंदुआ घुमता हुआ देखा। जिसे देखते ही वह गोशाला की छत पर चढ़ गया और वीडियो बनाई। गौरव ने बताया कि तेंदुआ गोशाला के काफी नजदीक आ गया था, जिसके बाद एक खेत में घुस गया। गोसेवक ने बताया कि कई दिन से तेंदुआ दिखाई देने की जानकारी मिल रही है, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। इसकी सूचना पर ग्रामीण भी गोशाला पर पहुंचे। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की। इस मामले में डीएफओ हेमंत कुमार सेठ का कहना है कि टीम को भेजा गया है। टीम जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। अभी तक जंगल में तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं हो पाई है।
-- --
सिपाही की कार के आगे तेंदुआ आने पर कराया ऐलान
दोघट। निरपुड़ा गांव के रहने वाले दिल्ली पुलिस के सिपाही मोनू ने बताया कि किसान अरविंद के खेत के पास तेंदुआ दिखाई दिया। वह दाहा-निरपुड़ा मार्ग से दिल्ली जा रहा था, तभी उसकी कार के सामने तेंदुआ आ गया। जो कुछ दूर सड़क पर चलने के बाद ईंख के खेत में घुस गया। इसके बाद उसने आसपास काम कर रहे किसानों को तेंदुए की जानकारी दी। इसके बाद किसानों ने गांव के मंदिर में ऐलान कराकर ग्रामीणों से खेत में नहीं जाने की अपील की।