{"_id":"61686d635e0f4112b2646e2a","slug":"lay-sanjeevan-lakhan-jiye-shri-raghubir-harshi-ur-laye-baghpat-news-mrt56068432","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाय संजीवन लखन जियाए, श्री रघुबीर हरषि उर लाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाय संजीवन लखन जियाए, श्री रघुबीर हरषि उर लाए
विज्ञापन
बागपत में रामलीला का मंचन करते कलाकार
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रावण-अंगद संवाद, लक्ष्मण के मूर्छित होने की लीला का मंचन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर में चल रही रामलीला मंचन में रावण-अंगद संवाद, लक्ष्मण के मूर्छित होने की लीला का मंचन किया गया। ‘लाए संजीवन लखन जियाए, श्री रघुबीर हरषि उर लाए’ के उच्चारण के साथ कलाकारों ने अपने अभिनय की दर्शकों पर अमित छाप छोड़ी।
रावण अपने भाई विभीषण को धक्के देकर लंका से बाहर निकाल देता है। विभीषण श्रीराम की शरण लेते है। श्रीराम अंगद को राम का दूत बनाकर रावण के पास भेजते है, जहां रावण संधि करने से इंकार कर देता है। अंगद रावण की सभा में युद्ध का एलान कर श्रीराम के पास लौट आता है। मेघनाथ की शक्ति से लक्ष्मण मूर्छित हो जाते है। सुषैन वैद्य के कहने पर हनुमान जी हिमालय पर्वत से संजीवनी लेकर आते है। लक्ष्मण मेघनाथ को युद्ध के लिए ललकारते हैं और उसका वध कर देते है। आशीष रोहिल्ला, काकू शर्मा, नीरज शर्मा, रवि शर्मा, अनुज कश्यप, सुजीत लखेरा, आशु वर्मा, इलू फौजदार, हरिओम, संजय रोहिल्ला, मोंटी चौहान, अमित अग्रवाल, कमल शर्मा, नंदलाल डोगरा, महेश शर्मा, राजपाल मौजूद रहे। कपिल जैन आलोक जैन अंकित गुप्ता संदीप गुप्ता प्रमोद नरेश गुप्ता महेश गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा
एसपी का किया सम्मान
चांदीनगर। रटौल के शिवमंदिर में चल रही रामलीला में बृहस्पतिवार को लक्ष्मण के लिए हनुमान जी का संजीवनी बूटी लाना और मेघनाथ का वध की लीला का मंचन किया गया। लक्ष्मण के मूर्छित होने पर हनुमान जी संजीवनी बूटी के लिए पूरा हिमालय पर्वत उठाकर ले आते है। बुधवार को एसपी नीरज कुमार व सीओ युवराज सिंह रामलीला में पहुंचे। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों को तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत किया। मंचन में प्रवीण गुप्ता, बंटी गुप्ता, रोहित, लीलू, पम्मी, महेंद्र शर्मा, मानसिंह, देवेंद्र अरोरा, लाला राकेश, अरविंद गुप्ता, टीपू कश्यप मौजूद रहे।