{"_id":"63221e6f065d34456a3c5596","slug":"kisan-fairs-will-be-organized-on-committees-from-september-19-to-30-baghpat-news-mrt6052858178","type":"story","status":"publish","title_hn":"समितियों पर 19 से 30 सितंबर तक लगाए जाएंगे किसान मेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समितियों पर 19 से 30 सितंबर तक लगाए जाएंगे किसान मेले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गन्ना विभाग की ओर से प्री-कलेंडर की त्रुटियों को ठीक करने के लिए समितियों पर 19 से 30 सितंबर तक किसान मेलों का आयोजन किया जाएगा। गन्ना विभाग की ओर से किसानों के प्री-कैलेंडर का वितरण कराया जा रहा है।
नए पेराई सत्र को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में एक लाख 29 हजार किसानों का पंजीकरण है। किसानों के प्री-कैलेंडर जारी कर वितरण शुरू कर दिया है। जिले की 274 ग्राम पंचायतों में किसानों के प्री-कैलेंडर का वितरण किया जाना है और बुधवार तक 150 ग्राम पंचायतों में प्री-कैलेंडर का वितरण किया जा चुका है।
प्री-कलेंडर की त्रुटियों को ठीक करने के लिए गन्ना विभाग की ओर से समितियों पर 19 से 30 सितंबर तक किसान मेलों का आयोजन किया जाएगा। किसान मेले में किसान प्री-कैलेंडर की त्रुटियों को ठीक करा सकते है। गन्ना विभाग की ओर से मिल प्रबंधन को पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ना बकाया का भुगतान करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
---
तीन मिलों पर किसानों का 458 करोड़ का बकाया
गन्ना विभाग के अनुसार जिले की तीनों मिलों पर 12 सितंबर तक किए गए भुगतान के बाद 458 करोड़ 20 लाख 93 हजार रुपये का बकाया है। मलकपुर शुगर मिल पर सबसे अधिक 377 करोड़ 84 लाख 54 हजार का बकाया है। इसके अलावा बागपत को-आपरेटिव शुगर मिल पर 22 करोड़ 90 लाख 31 हजार, सहकारी शुगर मिल रमाला पर 57 करोड़ 46 लाख आठ हजार का बकाया है।
---
कोट...
- जिले में किसानों के प्री-कैलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। 19 से 30 सितंबर तक समितियों पर किसान मेले में प्री-कैलेंडर की त्रुटियों को ठीक किया जाएगा। मिलों पर किसानों के बकाए का भुगतान कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। - डॉ. अनिल कुमार भारती, जिला गन्ना अधिकारी।