युवती का अपहरण, टकराव के हालात
गांव के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी मंगलवार सुबह घर पर कार्य कर रही थी। परिवार के अन्य लोग खेत में गए हुए थे। वहां से जब वापस आए तो युवती घर पर नहीं मिली। इंतजार करने के बाद भी युवती वहां पर नहीं लौटी। बाद में उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। उनका आरोप है कि गांव का एक युवक अपहरण करले गया है। युवती को कुछ लोगों ने आरोपी युवक के साथ देखा है। उसने पुलिस से अपनी बेटी की बरामदगी और आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की है। इस घटना से दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस युवती की बरामदगी के साथ-साथ गांव की गतिविधियों पर भी नजर लगाए हुए हैं। रमाला थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव का कहना है कि लड़की की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा। गांव में पूरी तरह से शांति का माहौल है।