फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Khekra was flooded due to torrential rain, many vehicles were washed away in the water

Baghpat News: मूसलाधार बारिश से लबालब हुआ खेकड़ा, पानी में बह गए कई वाहन

Thu, 05 Sep 2024 04:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 05 Sep 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Khekra was flooded due to torrential rain, many vehicles were washed away in the water
बागपत/खेकड़ा/रटौल। जिले में बुधवार को मूसलाधार बारिश से खेकड़ा कस्बा पानी से लबालब हो गया और मार्गों पर खड़े वाहन पानी में बहते नजर आए। वहां के अलावा भी कई जगह बारिश से जलभराव हो गया। वहीं बारिश से धान की फसल गिरी तो सब्जियों को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

खेकड़ा कस्बा में बारिश से ज्यादा हालत खराब हो गए। बारिश से रेलवे मार्ग, जैन कॉलेज मार्ग, पाठशाला मार्ग, यादव चौक जलमग्न हो गए। मार्गों ने तालाबों का रुप ले लिया। इससे आवागमन में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे मार्ग व पाठशाला मार्ग पर तो तीन से चार फिट जलभराव होने के कारण दर्जनों दुकानों में पानी भरने से दुकानदारों का सामान पानी भरने से लाखों का नुकसान हो गया। रेलवे मार्ग पर एक बाइक व पाठशाला मार्ग पर तो पानी के तेज बहाव में तांगा स्टैंड के पास मार्ग पर खड़ी एक गाड़ी भी पानी के तेज बहाव में बह गई। पानी में गाड़ी बहने की किसी ने वीडियो भी वायरल कर दी। स्कूलों की छुट्टी होने पर विद्यार्थियों को भी मार्गों पर हुए जलभराव से निकलकर घर जाना पड़ा। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित एनबीसीसी कॉलोनी भी बारिश के पानी से लबालब हो गई।
विज्ञापन

---

सब्जी की फसल को नुकसान तो धान की फसल गिरी
रटौल। क्षेत्र में हुई तेज बारिश से फसल को नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र के लहचौड़ा, गोना, शरफाबाद, ललिलाना आदि गांवों में ज्यादातर किसान सब्जी की फसल की बुआई करते हैं। इसमें लोकी, तोरी, खीरा, करेला आदि की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। जिससे किसानों को हजारों का नुकसान हुआ है। वहीं धान, ज्वार और बाजरे की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। बारिश के साथ तेज हवाओं के चलते धान की फसल व ज्वार की फसल गिर गई। किसान धीरेंद्र कुमार, सत्यपाल त्यागी, जाकिर, आशे किसानों ने बताया की धान की अगेती फसल की बालियों में दाना बन गया है, जिसके गिरने से नुकसान होगा और पैदावार घट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य संस्थान की दीवार गिरी
यहां बारिश के कारण जलभराव से कलक्ट्रेट के पास चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य संस्थान की दीवार गिर गई। इससे किसी तरह की जान माल की हानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed