{"_id":"63b32169235af11bd91da7e0","slug":"khekra-team-was-victorious-in-volleyball-kahkra-news-mrt6202934145","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: वॉलीबॉल में खेकड़ा की टीम रही विजेता, फर्राटा दौड में तनीषा और गोपाल रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: वॉलीबॉल में खेकड़ा की टीम रही विजेता, फर्राटा दौड में तनीषा और गोपाल रहे अव्वल
विज्ञापन
वॉलीबाल में खेकड़ा टीम विजयी रही
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम मवीकलां में नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। वॉलीबाल में खेकड़ा टीम विजयी रही। वहीं, रोहित ने लंबी कूद में बाजी मारी।
सोमवार को युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की इकाई नेहरू युवा केंद्र बागपत के तत्वावधान में ग्राम मवीकलां स्थित किसान इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान दीपक कुमार और पैरा ओलम्पियन संजय चौधरी ने स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि अर्पित करके किया। बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में तनीषा प्रथम, प्रियांशी द्वितीय और ईशा तृतीय रही।
युवकों की 1600 मीटर मैराथन दौड़ में गोपाल प्रथम, सुमित द्वितीय और विपिन तृतीय रहे। लंबी कूद में ग्राम ट्योढ़ी निवासी रोहित प्रथम, अमन द्वितीय और लक्ष्य तृतीय रहे। गोला फेंक में यशोधर्म प्रथम, उज्ज्वल द्वितीय और सागर तृतीय रहे। वॉलीबाल में खेकड़ा टीम ने ग्राम खेड़की की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में ग्राम सांकरौद की टीम विजेता रही। इस दौरान जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी, कोच धीरज धामा, शेर सिंह गुर्जर, प्रशांत, दानिश, देवांश, सोनू, आकाश, साहिल, नीतिश कुमार, आदित्य, सुषमा त्यागी, शालिनी आदि मौजूद रहे।