फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Khekra Municipality in cleanliness ranks first in the district

स्वच्छता में खेकड़ा नगर पालिका जिले में पहले पायदान पर

Wed, 01 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Khekra Municipality in cleanliness ranks first in the district
स्वच्छता में खेकड़ा नगर पालिका जिले में पहले पायदान पर
विज्ञापन

बागपत। स्वच्छता लीग 2020 के दूसरे क्वार्टर में जिले की पालिका और नगर पंचायतों में खेकड़ा सबसे अच्छी रैंक पर रहा। खेकड़ा की देश में ओवरऑल रैंक 1390 है, लेकिन जिले में पालिका को पहला स्थान मिला है।
स्वच्छता लीग 2020 के पहले और दूसरे क्वार्टर के परिणाम जारी किए गए हैं। पिछले वर्ष बड़ौत पालिका बाजी मारती रही थी, लेकिन इस बार खेकड़ा ने बड़ा सुधार करते हुए जिले में टॉप का स्थान कब्जा लिया है। देश के ओवरऑल शहरों की बात करें तो खेकड़ा को 1390 रैंक मिली है। प्रमाणीकरण से पहले खेकड़ा का स्कोर 957.97 अंक था, जबकि बाद मेें अंक 738.03 पहुंच गए। रैंकिंग के हिसाब से बड़ौत 2715 पर रहा। जिले की तीन नगर पालिका और तीन नगर पंचायतों की यह रैंकिंग जारी की गई है।
विज्ञापन

ओवरऑल रैंकिंग
पालिका/पंचायत रैंक
खेकड़ा 1390
अमीनगर सराय 2098
बागपत 2393
दोघट 2553
अग्रवाल मंडी टटीरी 2623
बड़ौत 2715
कूड़ा डंप न किए जाने से पिछड़ा बागपत
नगर पालिका बागपत के पास कूड़ा निस्तारण के लिए डंपिंग जोन नहीं है, जिस वजह से रैंकिंग के दूसरे क्वार्टर मेें भी शहरी क्षेत्र में यह पिछड़ गया है। पिछले वर्ष की रैंकिंग में बड़ौत जिले में पहले पायदान पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधार के किए जाएंगे प्रयास
पालिकाध्यक्ष राजूद्दीन एडवोकेट का कहना है कि सुधार के और अधिक प्रयास किए जाएंगे। जहां समस्याएं आई हैं, वहां पालिका कर्मचारियों से बात कर और लोगों को जागरूक करते काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed