फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Khatu Shyam's trail journey taken out of devotion

भक्तिभाव से निकाली गई खाटू श्याम की निशान यात्रा

Fri, 26 Mar 2021 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Khatu Shyam's trail journey taken out of devotion
बड़ौत। खाटू श्याम की मंगल निशान यात्रा शुक्रवार को नगर में धूमधाम के साथ निकाली गई। इस दौरान सभी लोगों के हाथों में खाटू वाले श्याम के झंडे और मुंह से प्रभु का गुणगान रहा। सभी श्रद्धालु भजन कीर्तन करते झूम रहे थे।
विज्ञापन

निशान यात्रा नगर के पंचमुखी मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए नंगला गांव के खाटू श्याम मंदिर पर पहुंची। यात्रा में शामिल सभी महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे हाथों में झंडे लेकर साथ चल रहे थे। बाबा की जय जयकार करते हुए सभी भक्त एक दूसरे पर अबीर गुलाल उड़ा रहे थे। खाटू वाले श्याम की जय, जय श्याम बाबा, श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी आदि भजनों से माहौल भक्तिमय रहा। इस दौरान सुनील शर्मा, अजय गर्ग, अजय अग्रवाल, गौरव जैन, दीपिका, मोहिनी, स्वाति, मंजू, अंशिका, सुबोध, राकेश, मनीष, प्रवीण, अनुराग, सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed