फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Just bump truck loaded with sugarcane

बस की गन्ने से भरे ट्रक से टक्कर

Sun, 01 Jan 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 01 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Just bump truck loaded with sugarcane
हादसे में घायल श्रद्धालु - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस की ढ़िकौली-बंथला मार्ग पर ओगटी गांव के पास गन्ने से भरे ट्रक से टक्कर हो गई। इससे वहां हड़कंप मच गया। हादसे में 14 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस और लोगों ने मिलकर घायलों का अस्पताल में इलाज कराया।
विज्ञापन


 फिरोजाबाद शहर से शुक्रवार शाम बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम के लिए श्रद्धालु बस में सवार होकर आ रहे थे। जैसे ही बस ओगटी मोड़ पर पहुंची, तभी सामने से आ रहे गन्ने से भरे ट्रक की बस से टक्कर हो गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।   इस हादसे में श्रद्धालु उर्मिला जैन, आशा, सुशीला, साधना, गरिमा, मीनाक्षी, दीप्ति सिंह, मंजू, मनोज हिमांशु, अभिषेक, सौरभ, रजत जैन, पवन जैन घायल हो गए। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने घायलों को बस से निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद  से दोनों वाहनों को हटवाया। इस हादसे के कारण मार्ग पर काफी समय तक जाम की स्थिति बनी रही। 

विज्ञापन


ड्राइवर के मोबाइल इस्तेमाल करने से हुआ हादसा
बागपत। श्रद्धालुओं के अनुसार चालक बस चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा था। इसी कारण सामने से आ रहे ट्रक को चालक नहीं बचा सका और हादसा हो गया। 

हादसे में दो घायल
बालैनी। सिंघावली अहीर बिजली के पास बाइक और ट्रक की टक्कर हो गई, इसमें अमजद पुत्र रहमु और निसार पुत्र हाकम अली निवासी दौलतपुर घायल हो गए। घायल को नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed