{"_id":"608da08a8ebc3ebf012b049f","slug":"jayant-s-team-engaged-in-helping-the-infected-baghpat-news-mrt5366948101","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंत की टीम आरएलडी कोरोना संक्रमितों की मदद में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंत की टीम आरएलडी कोरोना संक्रमितों की मदद में जुटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्वीटर पर चलाया जा रहा अभियान, जरूरतमंदों को मिल रही मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए मुहिम शुरू की है। ट्वीटर पर टीम आरएलडी सक्रिय होकर जरूरतमंदों तक मदद पहुंचा रही है। टीम के सदस्य अभी तक बड़ी संख्या में लोगों तक मदद पहुंचा चुके हैं।
देश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इससे हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। बीमारों को ठीक उपचार न मिलने की सूचनाएं जगह-जगह से आ रही हैं। ऐसे में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीटर पर अपनी टीम तैयार कर जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। टीम आरएलडी नाम से यह ट्वीटर हैंडल बनाया गया है। जरूरतमंदों का मेसेज मिलते ही टीम के सदस्य उनकी मदद के लिए जुट जाते हैं। जल्द ही टीम की हेल्पलाइन भी शुरू करने की तैयारी है।
कई जिलों में सक्रिय हैं टीम के सदस्य
टीम आरएलडी के सदस्य कई जिलों में सक्रिय हैं। बागपत के अतिरिक्त मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा और राजस्थान के भरतपुर में भी इस टीम ने कई लोगों तक मदद पहुंचाई है। टीम के कार्य की ट्वीटर पर सराहना हो रही है।