{"_id":"66ecad2ace693d10d30681f4","slug":"jayant-expressed-displeasure-over-the-poor-condition-of-khekra-stadium-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-118597-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खेकड़ा स्टेडियम की बदहाली पर जयंत ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खेकड़ा स्टेडियम की बदहाली पर जयंत ने जताई नाराजगी
Fri, 20 Sep 2024 04:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 20 Sep 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
बागपत। केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने खेकड़ा स्टेडियम की बदहाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने क्रीड़ा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई कराने की चेतावनी दी। जिसको लेकर जल्द ही डीएम से वार्ता भी करेंगे।
खेकड़ा स्टेडियम मं पहुंचे जयंत से मिले खिलाड़ियों ने अपनी परेशानी बताईं और अधिकारियों पर खेल सुविधा नहीं देने का आरोप लगाया। खिलाड़ियों ने कहा कि स्टेडियम में न पीने का पानी उपलब्ध है और न बिजली है। इसके अलावा खेल का आवश्यक सामान, देखरेख करने वालों की सुविधा तक नहीं दी गई। स्टेडियम का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है जो गिर सकता है। जिस पर जयंत ने क्रीड़ा अधिकारी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि लापरवाही पर क्रीड़ा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए डीएम से वार्ता की जाएगी। उन्होेंने खिलाड़ियों को जल्द ही सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, युवा जिलाध्यक्ष राहुल धामा, सभासद गजेंद्र धामा, सभासद अजीत यादव, अनिल धामा मौजूद रहे।
-- -
छपरौली ने दादा, पिता व मेरा साथ दिया, मुझे आशीर्वाद चाहिए
छपरौली के साथ चौधरी जयंत सिंह ने भावनात्मक रूप से जुड़ने को लेकर कहा कि लोगों ने मेरे परिवार को हमेशा ताकत और आशीर्वाद देने का काम किया है। पहले मेरे दादा व पिता का साथ दिया तो अब मेरा साथ दे रहे हैं। मैं इनको क्या दे सकता हूं? मैं यहां आशीर्वाद लेने आया हूं। युवाओं को कामयाब बनाने के प्रयास में कोई कसर बाकी नहीं रखी जा रही हैं। कहा कि मैं जैसा था, वैसा हूं, बदला नहीं हूं। वह छपरौली से लौटते हुए देशखाप चौधरी सुरेन्द्र सिंह के आवास पर पहुंचे और स्वास्थ्य हाल जाना। उनके साथ सांसद डा. राजकुमार सांगवान, विधायक डाॅ. अजय कुमार, प्रदेश प्रवक्ता विश्वास चौधरी, पूर्व राज्यमंत्री डाॅ. कुलदीप उज्जवल, डॉ. गौरव तोमर, अश्वनी तोमर, डाॅ. अनिल आर्य, धीरज उज्जवल, राजू तोमर सिरसली आदि रहे।
विज्ञापन
--
केंद्रीय मंत्री का रालोद नेताओं ने जगह-जगह किया स्वागत
बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने शहीदों को पुष्प अर्पित किए। वहां नगर पालिका चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट, ओमबीर ढाका, डाॅ. अनुराग मित्तल, अधिवक्ता विश्रुत जैन, अमित जैन, भूरू सभासद ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही डाॅ. शकील अहमद, बब्बू ने स्वागत किया। सरूरपुर कलां गांव में भाकियू प्रधान के राष्ट्रीय मंत्री नीटू नैन उर्फ बोक्का ने हल देकर तो सुभाष नैन, ओमप्रकाश, सतबीर सिंह, इंद्रपाल सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया। छपरौली में जयदेव सिंह आर्य, हिमालयन कॉलेज मलकपुर व बड़ौत मेें दिल्ली बस स्टैंड पर सुबोध राणा, बबली तोमर, अमित तोमर, बसंत बामनौली ने स्वागत किया।
अधिवक्ताओं ने स्वागत कर हाईकोर्ट बेंच की मांग उठाई
कलक्ट्रेट के सामने जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग उठाई। इस मौके पर जिला बार अध्यक्ष रामकुमार तोमर, महामंत्री कपिल कुमार डेढा, पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर, पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता सुनील पंवार, देवेंद्र आर्य, मुनेंद्र राणा, संजय पंवार, आजाद धामा, अनुराधा शर्मा मौजूद रहे।