फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jauhar School's ownership dispute deepens

जौहर स्कूल के मालिकाना हक का विवाद गहराया

Sun, 12 Jun 2022 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Jauhar School's ownership dispute deepens
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित जौहर स्कूल में मालिकाना हक को लेकर चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। रविवार को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
बिजेंद्रपाल सिंह और उसके पुत्र प्रशांत तोमर व सौरभ तोमर ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि महावतपुर बावली गांव के रकबे में जौहर पब्लिक स्कूल के नाम से संस्था है, जिसमें वे तीनों मनीष जौहर, इंद्रजीत जौहर के साथ साझेदार है। स्कूल के संचालन के संबंध में निरंतर विवाद चल रहा है। फिलहाल वे स्कूल का संचालन कर रहे है। मनीष जौहर, उनकी पत्नी रचना जौहर और उनके पिता इंद्रजीत जौहर की ओर से बड़ौत शहर के नेहरू रोड पर अपना अलग से स्कूल संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में अनियमितता पर नेहरू रोड स्थित स्कूल में डीआईओएस ने कुछ कक्षाओं का संचालन बंद करा रखा है। आरोपी गण उनके द्वारा संचालित संस्था पर अपना कब्जा करना चाहते है। इसलिए झूठे प्रार्थना पत्र अधिकारियों को देकर गुमराह किया जा रहा है। आरोप लगाया कि मनीष जौहर की पत्नी रचना जौहर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इसकी रिकार्डिंग साक्ष्य के रूप में उनके पास मौजूद है। उन्होंने मामले की जांच कराकर जान माल की सुरक्षा और संस्था संचालन में बाधा उत्पन्न्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध मेें इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि प्रशांत तोमर ने प्रार्थना पत्र दिया है, जिसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

छवि धूमिल करने की कोशिश : रचना
इस संबंध में रचना जौहर का कहना है कि कोतवाली में दिया गया प्रार्थना पत्र मेरी और स्कूल की छवि धूमिल करने के लिए दिया गया है। उक्त लोग अपनी जमीन बेच चुके है और आरटीजीएस के माध्यम से हमसे पैसा ले चुके है। अब उनका स्कूल से कोई लेना-देना नहीं है। पूरे मामले की शिकायत डीएम से की जा चुकी है। आरोप निराधार है। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed