फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Intestinal medicine given on paper only

Baghpat News: कागजों में ही खिला दी गई पेट के कीड़े की दवा, शासन के निर्देशों को अनदेखा कर रहे अधिकारी

Tue, 14 Mar 2023 03:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 14 Mar 2023 03:06 PM IST
सार

बागपत जनपद में बच्चों को पेट की बीमारी से बचाने के लिए भले ही गत माह एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का अभियान चलाया गया हो, लेकिन यह अभियान मात्र कागजों पर ही करा दिया गया। गांव से लेकर नगर तक स्कूल, कॉलेज व स्वास्थ्य कर्मचारियों ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई।

विज्ञापन
Intestinal medicine given on paper only
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

बड़ौत में बच्चों को पेट की बीमारी से बचाने के लिए भले ही गत माह एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का अभियान चलाया गया हो, लेकिन यह अभियान मात्र कागजों पर ही करा दिया गया। गांव से लेकर नगर तक स्कूल, कॉलेज व स्वास्थ्य कर्मचारियों ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई।

विज्ञापन


कृमि मुक्त दिवस पर बच्चों के पेट के कीड़े मारने के लिए शासन के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाकर 10 फरवरी से 25 फरवरी तक बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का आदेश दिया था।

विज्ञापन

 

बड़ौत व बिनौली सीएचसी के आंकड़ों पर गौर करें तो बड़ौत मेें एक लाख 14 हजार बच्चों को गोली खिलाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष 98 हजार बच्चों को गोलियां खिलाई गईं, वहीं बिनौली सीएचसी के अंतर्गत दिए गए लक्ष्य एक लाख आठ हजार के सापेक्ष एक लाख दो हजार को दवाई खिलाई गई। लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। जब इसकी पड़ताल की गई तो बहुत से बच्चे दवा से वंचित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat News: फूलों की महक में गुम हुई गोलमाल की ‘दुर्गंध’, पांच साल से मौन साधे बैठे हैं प्रशासनिक अधिकारी

स्कूल में दवाइयां रखकर कर दी खानापूर्ति
कई स्कूल संचालकों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूलों में आई जरूर थी, लेकिन स्कूल के कार्यालय में दवाइयां रखकर लौट गई, एक भी बच्चे को अपने हाथों से दवा खिलाना उचित नहीं समझा। बताया कि बिना स्वास्थ्य विभाग के जब उन्होंने बच्चों को दवा खिलाने की कोशिश की तो अभिभावकों व बच्चों ने इंकार कर दिया।

ये बोले बच्चे
सिनौली गांव का नव एक निजी स्कूल में पढ़ता है। अभिभावकों से जब पूछा गया कि स्कूल या घर पर बच्चों को दवा खिलाई गई तो उन्होंने इंकार कर दिया, कहा कि किसी ने दवा नहीं खिलाई।
वाणी के अभिभावकों ने भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्चों को दवा खिलाने के लिए नहीं गई। स्कूल में न तो बुलाकर दवा खिलाई गई और न ही घर पर किसी प्रकार की दवा खाने को मिली। हमें एल्बेंडाजोल की गोली के बारे में जानकारी नहीं है।

ये बोले सीएचसी अधीक्षक 
सीएचसी अधीक्षक डाॅ. विजय कुमार और बिनौली सीएचसी अधीक्षक डाॅ. अमित कुमार ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष 98 प्रतिशत दवाइयां बच्चों को खिलाई गईं हैं। कोई बच्चा छूट गया है तो फिर से टीम को भेजकर बच्चों को चिन्हित कर दवा खिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed