फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The foul smell of breakup is lost in the smell of flowers

Baghpat News: फूलों की महक में गुम हुई गोलमाल की ‘दुर्गंध’, पांच साल से मौन साधे बैठे हैं प्रशासनिक अधिकारी

Tue, 14 Mar 2023 01:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 14 Mar 2023 01:45 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में सरकारी मशीनरी के घोटाले की दुर्गंध फूलों की महक में गुम हो गई है। यहां सरकारी जमीन पर उगे फूलों से प्राप्त रकम में से फूटी कौड़ी भी प्रशासनिक अधिकारियों ने सरकारी खाते में जमा नहीं कराई है। पांच साल से अधिकारी इस मामले में मौन साधे बैठे हैं।

विज्ञापन
The foul smell of breakup is lost in the smell of flowers
फूलों की खेती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत में प्रशासनिक अफसरों के सामने ही एक बाहरी पांच साल से तहसील प्रांगण में सरकारी जमीन पर फूलों की खेती कर कर रहा है। सरकारी जमीन में पैदा होने वाले फूलों को दिल्ली, मेरठ सहित अन्य जगहों पर अच्छे दामों में सप्लाई किया जा रहा है। इस आय में से एक रुपया भी सरकारी खजाने में जमा नहीं किया है।

विज्ञापन


मामला बड़ौत तहसील परिसर का है। पांच साल से तहसील की लगभग तीन से चार बीघे जमीन पर एक व्यक्ति फूलों की खेती कर रहा है। यह व्यक्ति हर साल फूलों की खेती कर लाखों रुपये कमा रहा है। फूलों को दिल्ली, मेरठ सहित अन्य जगहों पर अच्छे दामों में सप्लाई भी किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी बिल्कुल मौन हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli News: नींव की खोदाई में मिले एक हजार साल पुराने सोने-चांदी के सिक्के, अंकित है मुस्लिम बादशाह का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

फूलों से तीन से चार हजार रुपये वसूलकर दुल्हन की कार सजाई जाती है। पिछले कई वर्ष से यह गोलमाल चल रहा है। ऐसा नहीं है कि प्रशासनिक अफसरों को इसकी जानकारी नहीं है, फिर भी कार्रवाई करने की बजाए उक्त व्यक्ति पर मेहरबान बने हुए हैं।

यह बोले एसडीएम
इस मामले में एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि तहसील प्रांगण के पीछे खाली पड़ी जमीन में कई वर्ष से झाड़ियां उग जाने के कारण आसपास बने आवासों में अक्सर सांप व बिच्छू घुस जाने का खतरा रहता है। तहसील के पीछे बकायादारों के लिए हवालात भी है। जिसको देखते हुए सफाई रखना बेहद अहम है।

ऐसे में एक व्यक्ति को काम दे रखा है, जो सफाई करता है। फूलों की दिल्ली में सप्लाई व हजारोंं रुपये लेकर कार सजाने के मामले की जानकारी नहीं है। ऐसा है तो उक्त व्यक्ति से राजस्व के रूप में धनराशि जमा करवाई जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed