फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   International players will be gathered in Toothi

ट्योढ़ी में लगेगा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का जमावड़ा

Thu, 17 Dec 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
International players will be gathered in Toothi
ट्योढ़ी में लगेगा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का जमावड़ा
विज्ञापन

वैज्ञानिक डॉ. रामकरण शर्मा के सम्मान में आयोजित होगी कबड्डी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के टयोढ़ी गांव में 26 से 27 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गांव का नाम रोशन करने वाले वैज्ञानिक डॉ. रामकरण के सम्मान में डॉ. रामकरण शर्मा जनहित सम्मान कबड्डी प्रतियोगिता होगी। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके कई बड़े खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। डॉ. रामकरण शर्मा मंगल ग्रह के वातावरण में जीवन की खोज कर रहे हैं। डॉ. रामकरण को अपने शोध कार्यों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के अलावा अमेरिका, जापान और इटली में भी पुरस्कृत किए जा चुके हैं। गांव के लोग प्रतियोगिता आयोजन की तैयारी में जुटे हैं।

गांव में होने वाली दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी संजीव बालियान, लोकेंद्र कुमार व अर्जुन सिंह शामिल होंगे। एशियाड गोल्ड मेडलिस्ट व अर्जुन अवार्डी संजीव बालियान प्रो कबड्डी लीग में मुंबई व पटना टीम के कोच रह चुके हैं। वर्तमान में वह रेलवे कबड्डी टीम के कोच हैं। सेफ गेम के गोल्ड मेडलिस्ट लोकेंद्र कुमार वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के कोच हैं। प्रो कबड्डी में दिल्ली डेयर डेविल्स के कोच रहे अर्जुन सिंह वर्तमान में यूपी योद्धा के कोच हैं। प्रतियोगिता में इन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के अलावा अन्य युवा खिलाड़ियों के भी आने की संभावना है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए गांव के ओम चौधरी, मदन शर्मा, शिवोम शर्मा, ग्राम प्रधान देवेंद्र शर्मा, राजेश चौहान, चंद्रपाल सिंह, प्रवीण, राजीव प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed