{"_id":"5e7125448ebc3ea4bd5fc4b7","slug":"intermediate-mathematics-paper-blossomed-into-students-faces-baraut-news-mrt47394814","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरमीडिएट गणित का पेपर देख गदगद हुए छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरमीडिएट गणित का पेपर देख गदगद हुए छात्र
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सीबीएसई के तहत मंगलवार को जनपद के 13 केंद्रों पर भारी सुरक्षा बंदोबस्तों के बीच संपन्न हुई। इंटरमीडिएट की गणित विषय की परीक्षा में 1724 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 1667 उपस्थित रहे जबकि 57 छात्र अनुपस्थित रहे।
माउंट लिटरा स्कूल के प्रधानाचार्य विनय चौधरी, वनस्थली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह व जेपी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर गौरव शर्मा ने बताया कि सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों के अंदर एंट्री दी गई। मोबाइल व अन्य सामग्री परीक्षा केंद्रों से बाहर रखवा दी गई। जिला कोआर्डिनेटर डॉ. मुकेश गुप्ता ने बताया कि जनपद में बनाए गए 13 केंद्रों में यह परीक्षा संपन्न हुई।
सेलेबस के अंदर से ही पूछे गए प्रश्न
बड़ौत। माउंट लिटरा स्कूल के गणित विभागाध्यक्ष ऊधम सिंह राणा ने बताया कि पेपर कुल मिलाकर आसान रहा। जिन बच्चों ने थोड़ी बहुत ही मेहनत गणित विषय को लेकर की होगी, उसके अच्छे नंबर आएंगे। बताया कि सेक्शन अ में दो प्रश्न घुमाकर पूछे गए। पूरा पेपर आसान रहा। छात्र दिव्यांग मलिक ने बताया कि पेपर आसान रहा, क्योंकि पेपर में अधिकांश सवाल सेलेबस के अंदर से ही पूछे गए थे। छात्र यश त्यागी का कहना था कि इंटरमीडिएट में गणित मुख्य सब्जेक्ट है। पेपर को लेकर काफी टेंशन थी कि न जाने पेपर कैसा आएगा, कहीं पूरी मेहनत खराब न हो जाएं। लेकिन पेपर को देख सारी टेंशन दूर हो गई। कुल मिलाकर पेपर अच्छा व सरल रहा।