{"_id":"64e8fd66b6fbcfa5c90bd5a4","slug":"inspector-is-not-reaching-to-give-statement-order-for-investigation-from-court-baghpat-news-c-28-1-bag1001-4536-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: इंस्पेक्टर बयान देने नहीं पहुंच रहे, कोर्ट से जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: इंस्पेक्टर बयान देने नहीं पहुंच रहे, कोर्ट से जांच के आदेश
विज्ञापन
गांगनौली के दोहरे हत्याकांड में उच्च न्यायालय में बयान देने नहीं पहुंच रहे गोंडा में तैनात इंस्पेक्टर चितवन
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। गांगनौली गांव में छह साल पहले हुए दोहरे हत्याकांड में उच्च न्यायालय में बयान दर्ज नहीं कराने पर तत्कालीन थाना प्रभारी और वर्तमान में गोंडा में तैनात इंस्पेक्टर चितवन के खिलाफ जांच शुरू करा दी गई है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद एसपी ने जांच शुरू कराई है।
गांगनौली गांव में 19 अक्तूबर 2017 को धारदार हथियारों से हमला होने और फायरिंग में सुंदर, सत्यपाल, सुरेश, भुल्लन घायल हो गए थे। जिसमें सुंदर और सत्यपाल की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक पक्ष के अमित ने दीपक, राहुल, अंशुल, अजय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें तत्कालीन थाना प्रभारी चितवन कुमार ने मुकदमे की विवेचना कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। चितवन कुमार अब गोंडा में तैनात है। दोहरे हत्याकांड का मुकदमा उच्च न्यायालय इलाहाबाद में चल रहा है। न्यायालय के आदेश के बाद भी इंस्पेक्टर चितवन कुमार बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे। जिस पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने एसपी को इंस्पेक्टर चितवन कुमार के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए है।