फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   In total resolution day, only four complaints have been resolved in 99.

संपूर्ण समाधान दिवस में 99 में केवल चार शिकायतों का निस्तारण

Sun, 07 Aug 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
In total resolution day, only four complaints have been resolved in 99.
संपूर्ण समाधान दिवस में 99 में केवल चार शिकायतों का निस्तारण
विज्ञापन

बागपत/बड़ौत। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को 99 शिकायतें आईं, इनमें से अधिकारी सिर्फ चार शिकायतों का ही निस्तारण करा पाए। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने अधिकारियों का शिकायतों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा आईजीआरएस संदर्भ में जिले को प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। उन्होंने अधिकारियों को रेंकिंग बरकरार रखने के लिए शिकायतों का समय से निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महा उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने तहसील दिवस में आए अधिकारियों को झंडा वितरित किए और हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा की मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बड़ौत तहसील का भी निरीक्षण कर तहसीलदार को सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील के रिकार्ड रूम का निरीक्षण कर अभिलेखों का रखरखाव सही तरीके से करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी नीरज कुमार जादौन, उप जिलाधिकारी सुभाष कुमार, हर घर तिरंगा अभियान के सदस्य सचिव जिला पंचायत राज अधिकारी अमित त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed