फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   In the Communicable Disease Control meeting, Nayak did indecency with the councilors, commotion

Baghpat News: संचारी रोग नियंत्रण बैठक में सभासदों के साथ सफाई नायक ने की अभ्रदता, हंगामा

Sat, 24 Jun 2023 07:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
In the Communicable Disease Control meeting, Nayak did indecency with the councilors, commotion
-सभासदों ने सफाई नायक को निलंबित करने की मांग को लेकर ईओ को सौंपा शिकायती पत्र
विज्ञापन

बड़ौत। नगरपालिका में शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण बैठक में मौजूद सभासदों के साथ सफाई नायक द्वारा अभ्रदता करने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर सभासदों ने हंगामा किया और सफाई नायक को निलंबित किए जाने की मांग को लेकर ईओ को शिकायती पत्र सौंपा। साथ ही कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

शनिवार को नगरपालिका के सभागार में नगर में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर संचारी रोग नियंत्रण बैठक बुलाई गई थी। जिसमें कुछ सभासदों को छोड़कर अधिकांश सभासद मौजूद रहे। इस दौरान नगर मेें जगह-जगह फैली गंदगी के निस्तारण को लेकर बैठक में सफाई नायक आशीष को बुलाया गया। आरोप है कि जब सभासदों ने सफाई नायक से सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी लेनी चाहिए तो वह अभ्रदता करने लगा और सभासदों के साथ गाली-गलौच की। इससे सभासद आक्रोशित हो उठे और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि पहले भी सफाई नायक लाेगों से अभ्रदता करने के मामले में निलंबित हो चुका हैं, लेकिन इसके बाद भी उसने अपना रवैया नहीं बदला। बाद में सभी सभासद एकत्रित होकर ईओ अनुज कौशिक से मिले और उन्हें शिकायती पत्र देते हुए सफाई नायक को निलंबित करने की मांग की।
विज्ञापन


-आरोप लगा रहे गलत, किया गया हाथापाई का प्रयास
सभासदों द्वारा लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। मेरे साथ ही कुछ सभासदों ने हाथापाई का प्रयास किया और मोबाइल भी छीन लिया।-आशीष सफाई नायक

वर्जन--
शिकायत प्राप्त हुई है, जिसकी निष्पक्षता से जांच की जाएगी। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी- अनुज कौशिक नगरपालिका ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed