{"_id":"c988980355086cf7e579846a8d67f15d","slug":"in-the-attack-on-the-police-team-report-on-12-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर हमले में दंपति समेत 12 पर रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीम पर हमले में दंपति समेत 12 पर रिपोर्ट
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत शहर की माता कालोनी में सट्टेबाजी की सूचना पर छापा मारने गई पुलिस टीम पर बृहस्पतिवार की रात पथराव करने के मामले में दंपति समेत 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं। उधर, पुलिस कार्रवाई से मोहल्ले में हड़कंप मचा है।
बागपत की माता कालोनी निवासी महावीर के घर पर पुलिस को बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे सट्टेबाजी की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने तुरंत वहां छापामारी की तो लोगों ने पथराव कर दिया था। पुलिस ने आरोपी दीपक और अमित को पकड़ लिया था। मगर, लोगों ने दोनों को छुड़ा लिया था।
पथराव में एसआई सुभाष कुमार और कांस्टेबल अनीश गंभीर रुप से घायल हो गए थे। उनका मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में पुराना कस्बा चौकी के दारोगा लोकेश चौहान ने माता कालानी निवासी महावीर के तीन बेटों मनोज, अमित, दीपक के अलावा नरेश, उसकी पत्नी मुनेश और बेटे रवि को नामजद करते हुए छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी अपने मकान को छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन
पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। शुक्रवार को भी माता कालोनी में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली है। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।