Baghpat: मेरठ से आई बरात पर हथौड़ाैं से हमला, इतनी सा था विवाद, प्रधान समेत छह हुए घायल
बागपत के सिसाना गांव में मेरठ से आई बरात में बरातियों पर नोएडा के युवकों ने हथौड़े और लाठी डंडों से हमला कर प्रधान समेत छह लोगों को घायल कर दिया।
विस्तार
बागपत के सिसाना गांव में मेरठ से आई बरात में बरातियों पर नोएडा के युवकों ने हथौड़े और लाठी डंडों से हमला कर प्रधान समेत छह लोगों को घायल कर दिया। इसके बाद घायलों को कार से कुचलने का प्रयास भी किया गया। सिसाना के लोग काफी संख्या में पहुंचे तो हमलावर वहां से भाग गए। परिजनों ने घायलों का मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि कई दिन पहले मेरठ के दुल्हैड़ा गांव में आयोजित सगाई समारोह में दूल्हे के जीजा के साथ नोएडा के कई युवक आए थे। वहां नोएडा के युवकों ने किसी युवती पर फब्तियां कस दीं और इसको लेकर दुल्हैड़ा के युवकों और नोएडा से आए युवकों के बीच विवाद हो गया। नोएडा के युवकों की पिटाई कर दी गई। इसके बाद बुधवार रात सिसाना गांव में दुल्हैड़ा से बरात आई।
यह भी पढ़ें: Meerut: थार की छत पर फावड़े से डाली मिट्टी... हाईवे पर दौड़ाकर वाहन चालकों की आंखों में झोंकी धूल, रील बनाई
वहां हुए विवाद का बदला लेने के लिए नोएडा के युवक योजना के तहत पांच-छह गाड़ियां लेकर सिसाना पहुंचे और दुल्हैड़ा गांव के प्रधान बालकिशोर, बब्लू मेघा, विशू, नितिन, रिछपाल समेत कई लोगों पर हथौड़े से वार किया। इसके अलावा कई बरातियों को कार से कुचलने का प्रयास किया।
इस तरह वहां प्रधान समेत छह घायल हो गए। वहां भीड़ इकट्ठा होने पर हमलावरों को घेरने का प्रयास किया गया तो वह धमकी देते हुए भाग गए। घायलों को लेकर परिवार वाले मेरठ चले गए, जहां निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
इस मामले में सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि घटना की कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।