{"_id":"67498a8b876838aa8f0e1445","slug":"meerut-mud-was-thrown-on-the-roof-of-thar-reel-was-made-by-running-it-on-the-highway-and-throwing-dust-2024-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: थार की छत पर फावड़े से डाली मिट्टी... हाईवे पर दौड़ाकर वाहन चालकों की आंखों में झोंकी धूल, रील बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: थार की छत पर फावड़े से डाली मिट्टी... हाईवे पर दौड़ाकर वाहन चालकों की आंखों में झोंकी धूल, रील बनाई
Fri, 29 Nov 2024 03:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 29 Nov 2024 03:05 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है। वाहन चालकों की आंखों में धूल जाने से हादसा हो सकता था। पुलिस आरोपी थार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
धूल उड़ाती चलती थार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर हाईवे पर दौड़ रही काले रंग की थार का वीडियो वायरल हो रहा है। मेरठ नंबर की ठाकुर का स्टिकर लगी थार की छत पर मिट्टी डालकर हाईवे पर तेज गति से दौड़ाया जा रहा है। मिट्टी उड़कर सड़क पर चलने वालों लोगों और अन्य वाहन चालकों की आंखों में भर गई। इस तरह गाड़ी हाईवे पर दौड़ाने से बड़ा हादसा भी हो सकता था। पुलिस थार चलाने वाले की तलाश में लग गई है।
विज्ञापन
इससे पहले थार की छत पर मिट्टी डालता युवक।
- फोटो : अमर उजाला
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति किसी ईंट भट्ठे पर थार खड़ी कर फावड़े से उसकी छत पर मिट्टी डाल रहा है। इसके बाद हाईवे पर थार को दौड़ाया जा रहा है। थार पर ठाकुर का स्टिकर लगा है। हाईवे पर वीडियो में थार की छत से मिट्टी उड़ती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस बारे में कमेंट कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह मिट्टी दूसरे वाहन चालकों की आंखों में जाने से बड़ा हादसा हो सकता था और किसी की जान भी जा सकती थी। रील बनाने के लिए दूसरों की जान खतरे में डालने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इससे दूसरे लोग भी सबक लेंगे।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी को तलाश किया जा रहा है। आरोपी का चालान के काटने के साथ लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी को तलाश किया जा रहा है। आरोपी का चालान के काटने के साथ लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।