फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Illegal recovery of Aashuman cardholder in hospital

आष्युमान कार्डधारक से अस्पताल में की अवैध वसूली

Mon, 06 Jan 2020 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Illegal recovery of Aashuman cardholder in hospital
बड़ौत (बागपत)। जहां एक ओर केन्द्र सरकार गरीबों को मुफ्त इलाज मुहैया कराने के लिए आष्युमान कार्ड योजना चला रही है, वहीं नगर का निजी अस्पताल योजना के नाम पर मरीजों से अवैध वसूली कर रहा है। हाल ही में आष्युमान कार्डधारक से नगर के निजी अस्पताल में ऐंठने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने जब इसकी शिकायत करने की बात कहीं तो अस्पताल के संचालक व मैनेजर ने जबरन उसके मोबाइल से साक्ष्य मिटा दिया और बाद में जबरन प्रार्थना पत्र लिखवाकर मरीज की छुट्टी की। सोमवार को अब पीड़ित ने इसकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री और सीएमओ से करेगा।
विज्ञापन

बड़ौत निवासी सुखपाल को विगत दो सप्ताह पूर्व अचानक हार्ट में दर्द हुआ, तभी मरीज सुखपाल का बेटा गौरव उन्हें लेकर नगर के एक निजी अस्पताल में पहुंचा। वहां पर प्राथमिक इलाज के बाद मरीज के बेटे गौरव से रुपये मांगे । मजबूरी में गौरव ने अस्पताल में 20 हजार रुपये जमा कराए और पांच और सात हजार रुपये की जमा रसीद अपने पास रख ली। शेष रसीद अगले दिन देने को कहा। आरोप है कि इलाज के दूसरे दिन अस्पताल से फिर गौरव से 35 हजार रुपये मांगे। इस पर गौरव ने कहा कि आष्युमान कार्ड में गरीबों का मुफ्त इलाज होता है, रुपये क्यों जमा करा रहे हो और उसने शिकायत करने की धमकी दी। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ बदसलूकी की और मोबाइल में लिए हुए साक्ष्य को डिलीट कर दिया। साथ ही जबरन प्रार्थना पत्र लिखवाने के बाद मरीज की छुट्टी कर दी। इससे पीड़ित का परिवार परेशान है। गौरव ने अब इस प्रकरण की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री और सीएमओ से करने की बात कहीं। वह सोमवार को डीएम कार्यालय पर भी जाकर इसकी शिकायत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed