{"_id":"626ed04d59c90a62d5092c2f","slug":"illegal-possession-became-a-hindrance-in-cleaning-the-pond-kahkra-news-mrt5867479157","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब से अतिक्रमण हटवाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब से अतिक्रमण हटवाने की मांग की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा। गांव मवीकंला स्थित तालाब पर एक ग्रामीण ने कब्जा कर रखा है। वह तालाब की सफाई में बाधक बना हुआ है। ग्राम प्रधान ने डीएम से तालाब को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
गांव मवींकला स्थित तालाब में ग्रामीणों के घरों का गंदा पानी जाता है। सफाई के अभाव में पिछले दिनों तालाब ओवरफ्लो हो गया था। ग्राम प्रधान दीपक कुमार ने दो दिन पूर्व तालाब की जेसीबी से सफाई शुरू कराई थी। ग्राम प्रधान दीपक कुमार का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने तालाब की करीब तीन सौ मीटर भूमि पर अवैध कब्जा करके भवन बनाया हुआ है। राजस्व निरीक्षक और हलका लेखपाल इसकी रिपोर्ट तहसील अधिकारियों को सौप चुके हैं। इसके बावजूद तालाब से अतिक्रमण नहीं हटवाया गया। उक्त व्यक्ति ने अब तालाब की सफाई रुकवा दी है। उन्होंने डीएम से तालाब से अतिक्रमण हटवाकर तालाब की सफाई सुचारु रूप मे कराने की मांग की है। उपजिलाधिकारी अजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि तालाब पर अतिक्रमण किया गया है उसे हटवाया जाएगा। संवाद