{"_id":"634b079c9f56fe402759ff5c","slug":"illegal-firecracker-factory-running-in-the-house-caught-baghpat-news-mrt609761466","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में चल रही थी अवैध पटाखा फैक्ट्री, छापामारी में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में चल रही थी अवैध पटाखा फैक्ट्री, छापामारी में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। दत्तनगर गांव स्थित एक मकान में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी पर पुलिस ने छापा मारा। वहां पुलिस ने पटाखा बनाते एक आरोपी को गिरफ्तार कर 60 किलो विस्फोटक बरामद किया। जिसमें पुलिस ने आरोपी को मुकदमा दर्ज कर जेल भिजवा दिया।
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दत्तनगर गांव का एक युवक कुछ पटाखे खरीदकर लाया था। उससे पता चला कि गांव का ही अमजद अपने घर में पटाखे बना रहा है। जिसमें अमजद के घर पर छापा मारा गया। वहां पटाखे बनाते अमजद को भी गिरफ्तार कर लिया। मकान में कुछ पटाखे मिले और पटाखे बनाने के लिए लाया गया 160 किलो विस्फोटक बरामद किया गया। साथ ही पटाखा बनाने में प्रयुक्त होने वाली नलकी, पॉलीथिन, रद्दी कागज, सुतली आदि बरामद की गई। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर अमजद को न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया।