फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If you want to get blood test done then come before 12 noon

Baghpat News: खून की जांच करानी है तो 12 बजे से पहले आइए

Thu, 08 Dec 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
If you want to get blood test done then come before 12 noon
बागपत जिला अस्पताल स्थित लैब में जांच कराने लगी मरीजों की भीड़ - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिला अस्पताल में खून की जांच कराने के लिए समय निर्धारित किया है। अस्पताल में 12 बजे तक पहुंचने वाले लोगों की ही खून की जांच की जा रही है। मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए लैब में नोटिस चस्पा किया है। 12:00 बजे के बाद लैब में जांच कराने के लिए आने वाले मरीजों को वापस लौटाया जा रहा है, जिससे मरीजों को परेशान होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 12:00 बजे के बाद खून की जांच कराने के लिए आने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से 12:00 बजे के बाद आने वाले मरीजों को बिना जांच के वापस लौटाया जा रहा है, जिससे मरीजों को प्राइवेट लैब में जांच कराने के लिए विवश होना पड़ है, जो उनकी जेब पर भारी पड़ रहा है। जिला अस्पताल में खून की जांच कराने के लिए आने वाले मरीजों ने दो बजे तक जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पदड़ा गांव निवासी सारिका ने बताया कि जिला अस्पताल में खून की जांच कराने के लिए आई थी, मगर यहां 12:00 बजे के बाद जांच करने से मना कर दिया है। अब उसे जांच कराने के लिए शुक्रवार को फिर से आना पड़ेगा। सिनौली निवासी अर्पित ने बताया कि चिकित्सक ने खून में इंफेक्शन बताया था। बृहस्पतिवार को खून की जांच कराने के लिए जिला अस्पताल आया था। लैब असिस्टेंट ने 12 बजे के बाद पंजीकरण और सैंपल लेने से इंकार कर दिया है, अब उसे प्राइवेट लैब में जांच करानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
लैब में 12:00 बजे तक ही खून के सैंपल लिए जाते हैं, मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए लैब में नोटिस भी चस्पा कराया है। - डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed