फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If schools are merged then teachers will protest

Baghpat News: विद्यालयों का विलय हुआ तो शिक्षक करेंगे आंदोलन

Mon, 30 Jun 2025 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
If schools are merged then teachers will protest

विज्ञापन
बागपत। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की रविवार को बागपत में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र नैन ने कहा कि यदि विद्यालयों का विलय किया गया तो शिक्षक आंदोलन करेंगे और कार्य बहिष्कार से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने विधायक योगेश धामा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर निर्णय को वापस लेने की मांग की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यालयों का विलय कर शिक्षकों के खाली पड़े पदों को समाप्त करना चाहती है। पहले से ही शिक्षकों की भर्ती नहीं हो रही है और ऊपर से विद्यालयों का विलय किया जा रहा है। सरकार अपनी नाकामी को छिपाकर ऐसा कार्य कर रही है। विद्यालयों का विलय होने से गरीब बच्चों की शिक्षा पर असर पड़ेगा, क्योंकि जिले में ऐसे कई विद्यालय है, जो कई किलोमीटर की दूरी पर हैं। बच्चों को आने जाने में परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की ओर से जबरन सहमति लेने का कार्य किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने भाजपा विधायक योगेश धामा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर विलय के निर्णय को वापस लेने की मांग की। इस दौरान डॉ. पदम सिंह, संजय कुमार, सुशील कुमार, शौकेंद्र मान, नीरज उज्ज्वल, उत्तम सोलंकी व प्रदीप तोमर आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed