फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hurt will not break my spirits...

...इंजरी मेरे हौसले को नहीं तोड़ पाएगी

Sun, 07 Aug 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hurt will not break my spirits...
जिम में वर्कआउट करते नितिन तोमर - फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। वर्ष 2016 में अहमदाबाद में ईरान के साथ खेले गए वर्ल्ड कप में टीम को जीत दिलाने वाले मलकपुर गांव के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी आज इंजरी से जूझ रहे हैं। यही कारण है कि प्रो-कबड्डी लीग के पिछले कुछ सीजन में उनकी बोलियां कम लग रही हैं। उनका कहना है कि इंजरी मेरे हौसले को नहीं तोड़ पाएगी। सीजन-9 शुरू होने से पहले ही इंजरी को ठीक कर देश के लिए खेलूंगा।
विज्ञापन

खास बातचीत में नितिन ने बताया कि अपने देश के लिए खेलना गर्व की बात है। बचपन में ही कबड्डी खेलना का शौक था, सपना था कि एक ना एक दिन इंडिया की टीम में इलेक्शन होगा और देश के लिए खेलूंगा। कड़ी मेहनत की और देश की टीम में सलेक्शन हो गया। उन्होंने खिलाड़ियों को संदेश दिया कि लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत करने से ही सफलता मिलती है।
विज्ञापन

सीजन-8 में मैच के दौरान चोटिल हो गया था तो इसी वजह से कम बोली लगी। बताया कि टीम खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बोलियां लगाती हैं। इस बार कम बोली लगी इसको लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं हूं। आगामी अक्तूबर व नवंबर माह के बीच प्रो-कबड्डी लीग सीजन-9 हो सकता है, उससे पहले मै प्रैक्टिस कर इंजरी को दूर कर फिट होकर देश के लिए शानदार प्रदर्शन करूंगा। उन्होंने खुशी भी जताई कि यूपी योद्धा टीम ने दूसरी बार टीम में शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगाई थी 61 लाख की बोली
प्रो कबड्डी लीग सीजन-8 के लिए पुनेरी पल्टन टीम ने 61 लाख की बोली लगाते हुए अपने टीम में शामिल किया था।
1.20 करोड़ की लगी थी बोली
नितिन तोमर की प्रो-कबड्डी लीग केे सीजन-7 में पुनेरी पल्टन टीम ने एक करोड़ 20 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा था, जबकि प्रो-कबड्डी लीग के सीजन-6 में इसी टीम ने उनकी बोली एक करोड़ 15 लाख रुपये की लगाई थी। इसके अलावा प्रो कबड्डी लीग के सीजन-5 में यूपी योद्धा टीम ने नितिन को 93 लाख में खरीदा था। जबकि इस बार मात्र 20 लाख में खरीदा है। ऐसे में 73 लाख घटाकर इस बार नितिन को खरीदा है।
इस तरह लगी विभिन्न टीम ने लगाई नितिन तोमर की बोली
टीम सीजन बोली
यूपी योद्धा नौ 20 लाख
पुनेरी पल्टन आठ 61 लाख
पुुनेरी पल्टन सात 1.20 करोड़
पुनेरी पल्टन छह 1.15 करोड़
यूपी योद्धा पांच 93 लाख
पुुनेरी पल्टन चार 17 लाख
बंगाल वॉरियर्स तीन 07 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed