{"_id":"6a2010498f267c35d50a2023","slug":"human-salvation-is-attained-through-devotion-to-god-anubhuti-mata-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-152791-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान की भक्ति से होता है मनुष्य का उद्धार : अनुभूति माता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान की भक्ति से होता है मनुष्य का उद्धार : अनुभूति माता
विज्ञापन
-बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में हुआ भक्तांबर महामंडल विधान
फोटो नंबर 03केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में बुधवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की। विधान की शुरुआत भगवान पार्श्वनाथ के अभिषेक और शांति धारा के साथ हुई।
कष्ट निवारक क्रियाएं और मंडप की शुद्धि भी की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान एक धर्म सभा का आयोजन हुआ। इसमें अनुभूति माता ने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति ही मनुष्य के उद्धार का एकमात्र मार्ग है। नियमित भक्ति से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और कार्य पूर्ण होते हैं। इससे जीवन खुशहाल बनता है। सच्चे मन से की गई भक्ति ही मनुष्य का कल्याण संभव बनाती है। इस मौके पर नितिन जैन, श्यामलाल जैन, प्रिंस जैन और राहुल जैन उपस्थित रहे। दीपक जैन, मुकुल जैन और राजेश जैन भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।