फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hot air, scorching faces

गर्मी से निकला पसीना, बिजली ने भी रुलाया

Sun, 26 Jun 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hot air, scorching faces
गर्मी से मरीज भी परेशान: बागपत जिला अस्तपाल में गर्मी के कारण सर्जन वार्ड से बाहर बैठी महिला मरीज - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जहां उमस भरी गर्मी और गर्म हवा से लोगों परेशान हैं, वहीं बिजली ने भी परेशानियां कम करने के बजाय और अधिक बढ़ा दी हे। बागपत और बड़ौत में बिजली के लगातार अघोषित कट लग रहे हैं। वहीं बागपत में कोर्ट रोड पर रविवार दोपहर बाद ट्रांसफार्मर खराब होने से पांच घंटे तक बत्ती गुल रही, जिससे लोगों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गर्मी ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। तेज धूप और गर्म हवा चलने से बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। धूप से बचने के लिए लोग कपड़े से चेहरे को ढककर अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर बिजली के लगातार जाने से भी शहर के लोग काफी परेशान नजर आए। जिला अस्पताल में भी गर्मी और बिजली नहीं आने के कारण मरीजों के साथ उनके तीमारदारों को भी काफी मुश्किलें झलेनी पड़ी। जिला मुख्यालय पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है तो तहसील मुख्यालय पर साढ़े 21 घंटे आपूर्ति होनी चाहिए, जबकि गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति होनी चाहिए। इस तरह शेड्यूल होने के बाद भी यहां बिजली के अघोषित कट लगाए जा रहे हैं और उन कटों ने परेशानी बढ़ा दी है। बागपत शहर में 24 घंटे में कई बार में करीब चार घंटे के अघोषित कट लगाए जा रहे हैं तो बड़ौत व ग्रामीण क्षेत्र के हालात भी खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ट्रांसफार्मर खराब होने से पांच घंटे परेशान रहे लोग
बागपत में कोर्ट रोड पर लगा ट्रांसफार्मर रविवार दोपहर बाद चार बजे खराब हो गया। जिससे कोर्ट रोड, बड़ा बाजार, जैन मोहल्ला, सिसाना रोड पर भी आपूर्ति बंद हो गई। ट्रांसफार्मर बदलने के लिए ऊर्जा निगम कर्मी करीब नौ बजे तक लगे रहे और उसके बाद ही आपूर्ति सुचारु हो सकी। जेई गणेश प्रसाद ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली की समस्या हुई है। जिसको ठीक करने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु की गई।

गर्मी से बच्चें भी परेशान:बागपत जिला अस्तपाल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चे को गर्म?

गर्मी से बच्चें भी परेशान:बागपत जिला अस्तपाल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चे को गर्म?- फोटो : BAGHPAT

बागपत जिला अस्पताल में गर्मी के कारण खिड़की के पास बैठा  तीमारदार

बागपत जिला अस्पताल में गर्मी के कारण खिड़की के पास बैठा तीमारदार- फोटो : BAGHPAT

बागपत कोर्ट रोड पर धूप के बीच गुजरता युवक

बागपत कोर्ट रोड पर धूप के बीच गुजरता युवक- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed