फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hindu organizations rage on objectionable posts on deities

देवी देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट पर भड़के हिंदू संगठन

Wed, 18 Mar 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations rage on objectionable posts on deities
बागपत। सोशल मीडिया पर देवी देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट से हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नाराजगी जताई। पैदल मार्च कर चेतावनी दी है कि दो दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सनातन जागृति मंच और हिंदू संगठन के पदाधिकारी आशीष त्यागी ने बताया कि सोशल मीडिया पर पिछले दो दिन से देवी देवताओं पर आपत्तिजनक शब्द लिखकर पोस्ट की जा रही है। इससे हिंदू संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। जिन लोगों ने पोस्ट की है, उनके खिलाफ कोतवाली बागपत में तहरीर दे दी गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर वंदना चौक से पक्काघाट तक पैदल मार्च निकाला गया और नारेबाजी की गई। पक्काघाट स्थित हनुमान प्रतिमा के पास हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसमें मंडल अध्यक्ष आशीष त्यागी, ठाकुर मनीष कुशवाहा, अशोक, अमित, सुनील ठाकुर, बंटी ठाकुर, मनोज, सोनू त्यागी, अनुज त्यागी, कपिल शर्मा, राहुल, जगपाल सिंह, मनोज विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि फर्जी नाम से सोशल मीडिया पर बाहर से हिंदू देवी देवताओं की पोस्ट की गई है, जिसकी जांच की जा रही है। जो भी इसमें दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने शहर में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed