{"_id":"5f46a9948ebc3e17552b7358","slug":"hindu-jagran-manch-picket-sign-in-kotwali-kahkra-news-mrt498162047","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की बरामदगी को लेकर हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओ ने कोतवाली मे दिया सांकेतिक धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की बरामदगी को लेकर हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओ ने कोतवाली मे दिया सांकेतिक धरना
युवती की बरामदगी को लेकर कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा से वार्ता करते हिंदू जागरण मंच कार्यकर्
- फोटो : KAHKRA
Link Copied
खेकड़ा (बागपत)। गांव फखरपुर से छह माह पूर्व बहका फुसला कर ले गई युवती की बरामदगी की मांग को हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने खेकड़ा कोतवाली में सांकेतिक धरना दिया । कोतवाल ने से युवती की बरामदगी के लिए 10 दिन की मोहलत मांगी।
विज्ञापन
गांव फखरपुर से छह माह पूर्व एक युवती पड़ोसी युवक बहला फुसला कर ले गया। युवती के परिजनों ने तभी खेकड़ा कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ ही युवती को बरामद कराने की गुहार लगाई थी। पुलिस अभी तक युवती को बरामद नहीं कर सकी है। बुधवार की सुबह दस बजे हिंदू जागरण मंच के सदस्य खेकड़ा कोतवाली में पहुंचे। वहां उन्होंने सांकेतिक धरना शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस पर युवती को बरामद करने में लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया और युवती को जल्दी ही बरामद न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कोतवाली प्रभारी ने उनसे वार्ता कर युवती की बरामदगी के लिए 10 दिन का समय मांगा। इसके बाद मंच के सदस्यों ने 10 दिन का समय देकर अपना सांकेतिक धरना खत्म किया। इस दौरान मंच के प्रांत मंत्री मधुसूदन शास्त्री, जिलाध्यक्ष अंकित बडौली, जिला उपाध्यक्ष सतवीर ठाकुर, युवा जिलाध्यक्ष नितिन जैन, सुमित बैसला, राजीव विश्वकर्मा, हरेंद्र बैसला, पवन खोखर, दीपक मानव, अंकित ठाकुर, संजीव मानव, अशोक शर्मा, कुलदीप सिंह आदि रहे।
युवती की बरामदगी को लेकर खेकड़ा कोतवाली मे सांकेतिक धरना देते हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी एवं क?- फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।