फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Her boyfriend came home in love Fesbukia

फेसबुकिया मुहब्बत में प्रेमी के घर पहुंची युवती

Tue, 13 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 13 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Her boyfriend came home in love Fesbukia
फेसबुक - फोटो : getty
बागपत के खेकड़ा में दो साल पहले फेसबुक पर अलग-अलग संप्रदाय के युवक-युवती का संपर्क हुआ तो दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ने लगा। मेरठ के मवाना निवासी युवती सोमवार को प्रेमी के घर खेकड़ा आ धमकी और परिजनों से प्रेमी को बुलवाकर अपने साथ शादी कराने की बात कही।
विज्ञापन


परिजन नहीं पसीजे तो उसने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ चार माह का गर्भ जबरन गिरवाने, दो साल तक शादी का झांसा देकर अस्मत लूटने और प्रेमी के भाई के खिलाफ मारपीट की मौखिक शिकायत की। अब मुअज्जिज लोग युवती को समझाकर समझौते के प्रयास में जुटे हैं।
विज्ञापन


मवाना निवासी 22 साल की युवती की मां की मौत हो चुकी है, जबकि पिता सऊदी अरब में रहते हैं। सोमवार को वह खेकड़ा में कथित प्रेमी के मकान पर पहुंची।

प्रेमी के न मिलने पर उसने परिजनों से कहा कि उसे बुलाकर मेरे साथ शादी कराएं। अन्यथा वह धोखेबाज प्रेमी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा देगी। उसने आज प्रेमी के भाई द्वारा अपने साथ मारपीट का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी के परिजन टस से मस नहीं हुए तो युवती खेकड़ा थाने पहुंच गई। उसने एसएसआई मोहम्मद कामिल एवं अन्य पुलिसकर्मियों से कहा कि उसके प्रेमी को परिजनों ने ही जबरन दबाव बनाकर बाहर कहीं ले जाकर छिपा रखा है।

वे उन दोनों की शादी में बाधक बने हैं। युवती ने बताया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है, जबकि पिता सऊदी अरब में नौकरी करता है। वह एमसीए की पढ़ाई कर रही है। उसकी दो छोटी बहनें और दो भाई हैं।


पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। वही कुछ लोग देर रात तक प्रेमी के परिजनों और युवती के बीच समझौता कराने के प्रयास में जुटे थे। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed